बरेली। रक्षाबंधन की रात खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित मांझे वाली बगिया में देर रात भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। सचिन भाजपा मढ़ीनाथ मंडल के ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि सचिन कश्यप का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। करीब एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। उस समय लोगों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन विवाद पूरी तरह खत्म नहीं हुआ।
रक्षाबंधन की रात सचिन मढ़ीनाथ की मांझे वाली बगिया के पास मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और बातचीत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने सचिन को घेर लिया और धारदार चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल सचिन की मौत हो गई।
हत्या की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में दहशत फैल गई। सूचना पर सुभाषनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…
बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…
बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…
बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…