Advertisement

home

दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक साथी फरार, दो मोटरसाइकिल, मोबाइल, जेवर और नकदी बरामद

 

बरखेड़ा।चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बरखेड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, सोने-चांदी के जेवरात और 7,700 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का एक अन्य साथी मौके से फरार है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त की रात थाना बरखेड़ा पुलिस टीम भैंसहा ग्वालपुर नहर किनारे पटरी पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। जांच में दोनों मोटरसाइकिल चोरी की पाए जाने पर पुलिस ने गंगाराम उर्फ बनवारी निवासी जमुनिया खास, थाना माधोटांडा और अजय सक्सेना निवासी जमुनिया खास, थाना माधोटांडा को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन, सोने की नथ, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल की एक जोड़ी, चांदी का कमरबंद, बच्चे की चांदी की अंगूठी समेत अन्य जेवरात तथा 7,700 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा चोरी की मोटरसाइकिलों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उनका इस्तेमाल किया जा रहा था। बरामद वाहनों में एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी शामिल है।पुलिस जांच मामले में संजीव कुमार निवासी जमुनिया खास का नाम भी सामने आया है, जो फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गंगाराम उर्फ बनवारी के खिलाफ बरखेड़ा और माधोटांडा थानों में पूर्व से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं अजय सक्सेना के खिलाफ भी बरखेड़ा थाने में चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार, उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक धीर सिंह, उपनिरीक्षक नवीन कुमार समेत हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत में खूनी संघर्ष: रामलीला कमेटी के हिसाब को लेकर फायरिंग, 3 की मौत; मुख्य आरोपी सहित 8 गिरफ्तार

Avneesh srivastav@express views अमरिया (पीलीभीत)। जनपद के अमरिया कस्बे में सोमवार रात रामलीला कमेटी के…

23 hours ago

पीलीभीत: अभी नहीं तो कभी नहीं, भाजपा नेता दीपक अग्रवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मांगी 2027 के लिए टिकट, कहा- यह मेरा पहला और अंतिम चुनाव

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोकसभा…

1 day ago

पेयजल आपूर्ति ठप, न पानी बहाल हुआ और न किसी अधिकारी ने ली सुध

पीलीभीत। शहर के मोहल्ला थान सिंह के लोग बीते दो दिनों से बूँद-बूँद पानी को…

1 day ago

परचून की दुकान पर कहासुनी के बाद युवक से मारपीट, सिर पर पत्थर मारकर किया गंभीर रूप से घायल

​बरखेड़ा: क्षेत्र स्थित ग्राम गहलुईया में दुकान पर सामान लेने गए एक युवक पर तीन…

1 day ago

बजाज एनर्जी प्लांट से कोयले की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल

बरखेड़ा।बजाज एनर्जी बरखेड़ा प्लांट से कोयला की राख फैलने से लोगो का निकलना हुआ मुश्किल…

1 day ago

ट्यूबवेल से चोरी करते एक आरोपी धरा, साथी फरार 

बरखेड़ा। ट्यूबवेल से सामान चोरी कर भाग रहे दो चोरों में से एक को किसान…

1 day ago