Advertisement

home

तालाब में उतराता मिला अधेड़ का शव, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम को भेजा 

बरेली (मीरगंज)। थाना क्षेत्र के गांव गुगई में शनिवार शाम तालाब में एक अधेड़ का शव उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। शिनाख्त बिसौली निवासी नरेश के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है।बदायूं जिले के बिसौली कस्बे के मोहल्ला कटरा निवासी नरेश की बहन रामबेटी की ससुराल गुगई गांव में है। बताया गया कि रक्षाबंधन से एक दिन पहले नरेश बहन के घर आया था। उस समय रामबेटी किसी काम से बिसौली गई हुई थीं। परिजनों को बताकर नरेश वापस बिसौली जाने की बात कहकर वहां से निकल गया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।शनिवार शाम करीब पांच बजे कुछ ग्रामीण तालाब की ओर गए। वहां पानी में शव उतराता देख उन्होंने इसकी सूचना गांव में दी। कुछ ही देर में मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची मीरगंज पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। पहचान नरेश के रूप में हुई।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर

पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…

6 hours ago

पीलीभीत में सपा नेता की ‘चिकन पार्टी’ पर बवाल नवरात्रि में वायरल हुआ वीडियो, भाजपा ने पूछा- यही है आपका सनातन प्रेम?

रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

1 day ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

1 day ago

वृद्धाश्रम पहुंचे सीओ बीसलपुर, बुजुर्गों को बांटी फल-मिठाई 

मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…

1 day ago