बरेली। प्रेमिका के महंगे शौक, मौज-मस्ती और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरायम की राह पकड़ने वाले दो सगे भाइयों को भोजीपुरा पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 27 अगस्त की रात बरेली सिटी स्टेशन से ऑटो बुक कर सुनसान रास्ते पर चालक के सिर पर लोहे के बाट से हमला किया था और ऑटो लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने लूटा गया ऑटो, तमंचा और कारतूस बरामद कर लिए हैं, जबकि इनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान देवरनिया थाना क्षेत्र के सेमिखेड़ा निवासी विशाल उर्फ छोटू और भारत रत्न के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे बेरोजगार हैं और गर्लफ्रेंड के खर्चे व नशे की लत के चलते रुपयों की तंगी से जूझ रहे थे। इसी के चलते उन्होंने लूट की साजिश रची। 27 अगस्त की रात तीनों आरोपी बाइक से बरेली पहुंचे और सिटी स्टेशन के बाहर से चालक सग्गन (निवासी सुभाषनगर) का ऑटो जादौपुर के लिए ₹500 में बुक किया।
योजना के तहत भारत रत्न और उसका साथी शिवम ऑटो में बैठ गए, जबकि विशाल बाइक से पीछे चलने लगा। जादौपुर पहुंचने पर आरोपियों ने चालक को बहला-फुसलाकर शेरगढ़ की ओर जाने वाले सुनसान रास्ते पर ले लिया। अंधेरा होते ही शिवम ने बैग से दो किलो का लोहे का बाट निकालकर चालक सग्गन के सिर पर दे मारा, जबकि भारत रत्न ने गमछे से उसका गला दबा दिया। चालक के लहूलुहान होकर गिरते ही आरोपी ऑटो लूटकर फरार हो गए।
वारदात के बाद आरोपियों ने ऑटो को सेमिखेड़ा स्थित अपनी दुकान में शटर गिराकर छिपा दिया था। रविवार दोपहर जब आरोपी ऑटो को ठिकाने लगाने की फिराक में जुटे थे, तभी प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, तनवेश कुमार व पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों भाइयों को दबोच लिया। तीसरा आरोपी शिवम चकमा देकर भाग निकला।
पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया ऑटो (UP 25 JT 0829),एक 315 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ लूट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है, वहीं फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…
Edited by- Mohit johari@express views पीलीभीत। नवरात्रि के पावन दिनों में चिकन पार्टी को लेकर…
रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…
मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…