Advertisement

home

अरिल नदी में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पांच दिन से था लापता

बरेली। विशारतगंज थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव निवासी 19 वर्षीय युवक रोहित का शव रविवार को गांव के पास से गुजर रही अरिल नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। युवक 25 अगस्त की सुबह से लापता था, जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने 26 अगस्त को थाने में दर्ज कराई थी।

पुलिस के अनुसार रविवार को रोहित के भाई अजीत ने सूचना दी कि उसका शव नदी में पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। परिजनों के अनुसार रोहित मानसिक रूप से कमजोर था और उसे पानी में खेलना पसंद था।

प्रथम दृष्टया डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और विधिक कार्रवाई के बाद ही हो सकेगी।

मौके पर उपनिरीक्षक हेमंत कुमार, कांस्टेबल मोनू सिंह, रिंकू सिंह, ग्राम प्रधान ठाकुर अरविंद सिंह सहित परिजन और ग्रामीण मौजूद रहे। पुलिस ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था सामान्य है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर

पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…

6 hours ago

पीलीभीत में सपा नेता की ‘चिकन पार्टी’ पर बवाल नवरात्रि में वायरल हुआ वीडियो, भाजपा ने पूछा- यही है आपका सनातन प्रेम?

रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

1 day ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

1 day ago

वृद्धाश्रम पहुंचे सीओ बीसलपुर, बुजुर्गों को बांटी फल-मिठाई 

मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…

1 day ago