Advertisement

home

घर में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैईया गांव में शनिवार रात शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने एक 38 वर्षीय युवक को घर में बंधक बनाकर लाठी-डंडों से इस कदर पीटा कि उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार सिसैईया निवासी संजय कुमार उर्फ छोटेलाल पुत्र स्वर्गीय वीरेंद्र प्रताप पर शनिवार रात करीब 8 बजे गांव के ही कन्हई लाल और उसके परिजनों ने अचानक हमला बोल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी उस समय शराब के नशे में पूरी तरह धुत थे। किसी बात को लेकर हुए मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने संजय को जबरन अपने घर के अंदर खींच लिया। इसके बाद कमरे का दरवाजा बंद करके उस पर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। संजय की चीख-पुकार सुनकर जब तक परिजन और ग्रामीण मौके पर जुटे, तब तक वह लहूलुहान होकर अचेत हो चुका था। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल संजय को पीलीभीत जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन जख्मों का ताव न सह पाने के कारण उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।संजय की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक की पत्नी उमा देवी ने रोते हुए बताया कि संजय ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके सिर पर तीन छोटे बच्चों की जिम्मेदारी है। घटना की सूचना पाकर बरखेड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। परिजनों से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी कन्हई लाल और उसके सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर

पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…

6 hours ago

पीलीभीत में सपा नेता की ‘चिकन पार्टी’ पर बवाल नवरात्रि में वायरल हुआ वीडियो, भाजपा ने पूछा- यही है आपका सनातन प्रेम?

रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…

8 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

1 day ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

1 day ago

वृद्धाश्रम पहुंचे सीओ बीसलपुर, बुजुर्गों को बांटी फल-मिठाई 

मचवाखेड़ा में वृद्धजनों के बीच पहुंची पुलिस टीम, मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया…

1 day ago