Advertisement

home

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर


​बरखेड़ा: पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना पतरसिया गांव के मोड़ के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में क्षेत्र के गांव अकबरगंज निवासी आकाश कुमार और उनके भाई देवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पंडरी गांव के रहने वाले इंद्रपाल को भी गंभीर चोटें आईं।
​वहीं, दूसरी घटना भैंसाह ग्वालपुर के मोड़ के पास हुई। यहां भी दो बाइकों की टक्कर में ग्राम रूरियां थाना बीसलपुर निवासी रजनीश गंगवार और शेखापुर थाना बरखेड़ा निवासी रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी पांचों घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकाश कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Express views

Recent Posts

खैनी खाकर ज्ञान न दें! पीलीभीत चिकन विवाद में पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा का तीखा पलटवार

पूछा- हिमंता और अनुराग ठाकुर के बीफ-मछली पर क्या कहेंगे?   Mohit johari@express views पीलीभीत।…

1 hour ago

पीलीभीत: आगामी त्योहारों को लेकर डीएम-एसपी ने की पीस कमेटी की बैठक, सोशल मीडिया पर रहेगी सख्त नजर

पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…

8 hours ago

पीलीभीत में सपा नेता की ‘चिकन पार्टी’ पर बवाल नवरात्रि में वायरल हुआ वीडियो, भाजपा ने पूछा- यही है आपका सनातन प्रेम?

रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…

10 hours ago

ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर भिड़े दो पक्ष, चार का शांति भंग में चालान; गांव में पुलिस तैनात

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…

1 day ago

बातचीत के दौरान भतीजे ने चाचा पर किया लाठी-डंडों से हमला, मामला दर्ज

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम बरीमऊ में एक पारिवारिक विवाद के दौरान भतीजे द्वारा अपने ही…

1 day ago