बरखेड़ा: पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरखेड़ा में भर्ती कराया गया, जहां से एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहली घटना पतरसिया गांव के मोड़ के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में क्षेत्र के गांव अकबरगंज निवासी आकाश कुमार और उनके भाई देवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए, जबकि दूसरी बाइक पर सवार पंडरी गांव के रहने वाले इंद्रपाल को भी गंभीर चोटें आईं।
वहीं, दूसरी घटना भैंसाह ग्वालपुर के मोड़ के पास हुई। यहां भी दो बाइकों की टक्कर में ग्राम रूरियां थाना बीसलपुर निवासी रजनीश गंगवार और शेखापुर थाना बरखेड़ा निवासी रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। सभी पांचों घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से सीएचसी बरखेड़ा पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आकाश कुमार की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है, जहां उनका इलाज जारी है।
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव ईंटारोडा निवासी गुरुदयाल के साथ पुरानी रंजिश के कारण रास्ते…
पूछा- हिमंता और अनुराग ठाकुर के बीफ-मछली पर क्या कहेंगे? Mohit johari@express views पीलीभीत।…
पीलीभीत। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए पीलीभीत के…
Edited by- Mohit johari@express views पीलीभीत। नवरात्रि के पावन दिनों में चिकन पार्टी को लेकर…
रिपोर्ट:मोहित जौहरी/अवनीश श्रीवास्तव पीलीभीत। आस्था और संयम के पर्व नवरात्रि के बीच उत्तर प्रदेश के…
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर…