Advertisement

home

द रूट क्लब ने डीएम को सौंपा पत्र, छात्राओं की सुरक्षा और जाम के समाधान का भी दिया सुझाव

पीलीभीत। सामाजिक संस्था द रूट क्लब पीलीभीत की ओर से सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह को पत्र सौंपकर पीलीभीत से बरेली के बीच छात्रों एवं महिलाओं के हित में उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से सुगम, सुलभ एवं सुरक्षित बस सेवा संचालित किए जाने की मांग की गई।क्लब ने पत्र के माध्यम से बताया कि पीलीभीत से रोजाना सैकड़ों युवा बरेली के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए आवागमन करते हैं। परिवहन की सुविधा के लिए संस्थानों द्वारा विद्यार्थियों से अत्यधिक शुल्क लिया जाता है, जिससे उनके परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।क्लब ने अपने पत्र में शिक्षा और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन के अधिकार से जुड़े विभिन्न न्यायिक निर्णयों का भी उल्लेख किया। क्लब का कहना है कि विद्यार्थियों के लिए किफायती एवं सुगम परिवहन व्यवस्था शिक्षा तक उनकी पहुंच को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसी प्रकार महिलाओं के लिए सुरक्षित और गरिमामय सार्वजनिक परिवहन उनकी शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक उत्थान से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय है।छात्र स्पेशल और पिंक बस चलाने की मांग द रूट क्लब ने मांग की है कि पीलीभीत शहर से बरेली के लिए एक छात्र स्पेशल बस और एक पिंक बस संचालित की जाए। बसों के आने-जाने का समय कॉलेजों की समय-सारिणी के साथ-साथ नौकरी, व्यापार एवं अन्य कार्यों से जुड़ी महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाए। इससे छात्रों और महिलाओं को सुरक्षित, किफायती एवं नियमित परिवहन सुविधा मिल सकेगी।क्लब ने जापान के होक्काइडो क्षेत्र में शिक्षा के लिए रेलवे द्वारा छात्रा की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा जारी रखने के उदाहरण का भी उल्लेख करते हुए कहा कि परिवहन व्यवस्था को शिक्षा और विद्यार्थियों की आवश्यकताओं से जोड़कर देखा जाना चाहिए।बालिका इंटर कॉलेज के पीछे निकासी मार्ग बनाने का सुझाव इसके अलावा क्लब ने राष्ट्रीय राजमार्ग-731K स्थित पीलीभीत-टनकपुर मार्ग पर वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज की छुट्टी के समय लगने वाले जाम की समस्या के समाधान के लिए भी जिलाधिकारी को सुझाव दिया।क्लब के अनुसार इंटर कॉलेज के सामने ही जिला मेडिकल कॉलेज, जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय एवं जिला क्षय रोग चिकित्सालय स्थित हैं। कॉलेज की छुट्टी के समय बड़ी संख्या में छात्राओं के बाहर निकलने से राजमार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में कॉलेज के पीछे से निकासी मार्ग विकसित किया जाए तो इससे जाम की समस्या कम होने के साथ-साथ छात्राओं की सुरक्षा भी सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।क्लब ने बताया कि कॉलेज के पीछे की भूमि जिला पंचायत विभाग की है और कॉलेज का संचालन भी जिला पंचायत विभाग द्वारा किया जाता है। ऐसे में पीछे की ओर निकासी मार्ग बनाए जाने का निर्णय जाम से निजात दिलाने के साथ छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष अरीब अहमद वारसी, सचिव शिवम कश्यप एडवोकेट,सेठ अनस, सौरभ गंगवार, हन्नान, ओम वर्मा, मो. जिलानी, मो. फरहान, मो. अली मंसूरी, साईद अली सहित क्लब के अन्य साथी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

​बरखेड़ा: पीलीभीत-बीसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार दोपहर करीब तीन बजे हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों…

10 hours ago

घर में खींचकर युवक की हत्या के आरोप में पांच गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के गांव सिसईया में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने…

11 hours ago

फर्जी दस्तावेजों से 20 लाख तक का लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

3.50 लाख रुपए, 75 एटीएम कार्ड और कई फर्जी दस्तावेज बरामद बरेली। भोजीपुरा थाना पुलिस…

13 hours ago

घर में बंधक बनाकर युवक की पीट-पीटकर हत्या, क्षेत्र में हड़कंप

पीलीभीत। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के सिसैईया गांव में शनिवार रात शराब के नशे में धुत…

1 day ago

बरेली: गर्लफ्रेंड के महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने को लूटा ऑटो, दो सगे भाई गिरफ्तार, तमंचा व लूटा गया ऑटो बरामद

बरेली। प्रेमिका के महंगे शौक, मौज-मस्ती और नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए…

2 days ago

अरिल नदी में मिला 19 वर्षीय युवक का शव, पांच दिन से था लापता

बरेली। विशारतगंज थाना क्षेत्र के फतेहगंज गांव निवासी 19 वर्षीय युवक रोहित का शव रविवार…

2 days ago