बरेली। भाजपा नेता सचिन कश्यप हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबू उर्फ रोहित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है सुभाषनगर थाना क्षेत्र के सराय तलफी रोड पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गयी पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी है घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक मुखबिर से आरोपी के सराय तलफी की ओर जाने की सूचना मिली थी पुलिस ने रास्ते में घेराबंदी की पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग कर दी और भागने लगा जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया 28 अगस्त को वंशीनगला में भाजपा नेता सचिन कश्यप के साथ मारपीट हुई थी आरोप है कि इसी दौरान बाबू ने सचिन के सीने में चाकू घोंप दिया था इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई थी पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद हुआ है मामले में सह-आरोपी आशीष मौर्य पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
बरखेड़ा । क्षेत्र के एक गांव में भाई-बहन के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी करीब 18 वर्षीय पुत्री को…
पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में शुक्रवार 16 अक्टूबर को स्थानीय रामलीला…
बरखेड़ा । बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव जोगीठेर में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम जिरौनिया में तेज रफ़्तार और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा ने…