बरेली। जनपद के नगर फतेहगंजपूर्वी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति जन्माष्टमी से पूर्व वाल राधा कृष्ण सज्जा स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रीएनसी से प्रथम कक्षा तक के 60 नन्ने-मुन्ने भैया बहनों ने भाग लिया जहाँ नन्ने-मुन्ने भैया बहन प्रातः 8,30 बजे राधा कृष्ण रूप में स्कूल प्रांगण पहुँचे।जहाँ स्वरूप देख अभिभावकों समेत संजय अग्रवाल,हरिओम अग्रवाल,बीरेंद्र अग्रवाल,पंकज अग्रवाल,मोहन अग्रवाल,स्कूल प्रबंधन ने मां सरस्वती,भारत माता चित्र पर पुष्प अर्पित करने ततपश्चात राधा-कृष्ण स्वरूपों की आरती उतारकर महिमा गाई।वहीं मौजूद स्कूली भैया बहनों ने जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के जयकारे लगाकर स्कूल वातावरण को राधा-कृष्ण रंगमैय कर दिया।कार्यक्रम का संचालन आचार्य सूर्यकांत पांडे द्वारा किया गया।
प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने सम्मानित मंच का परिचय कराते हुए पटका पहनाकर स्वागत किया इस मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष हरिओम अग्रवाल,उपाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल,व्यवस्थापक संजय अग्रवाल,सह व्यवस्थापक दीपक अग्रवाल,विद्या मंदिर व्यवस्थापक पंकज अग्रवाल,समेत नगर के प्रतिष्ठित सर्राफ व्यापारी विश्व मोहन अग्रवाल,अभिभावक बंधु राजेश अग्रवाल आदि स्टाफ ने राधा कृष्ण स्वरूप शिशुओं की आरती महिमा गाई जहाँ विष्व मोहन अग्रवाल ने शिशुओं को उपहार एवं प्रसाद वितरण किए अंत में प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने समस्त अतिथि/अभिभावक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।
पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को…
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर रविवार दोपहर बाद करीब चार बजे पतरसिया पेट्रोल पंप के पास…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के ग्राम कुरैया नबदिया में 17 वर्षीय गजेंद्र की संदिग्ध मौत के…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव कुरैया नवदिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक…
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में विभिन्न जागरूकता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया…
पीलीभीत। आगामी दशहरा और अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…