Advertisement

home

KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, कुसमा के पांच मजदूरों की मौत, छह गंभीर घायल

रिपोर्ट:विमलेश कुमार

बरखेड़ा/पीलीभीत।विकासखंड बरखेड़ा के गांव बड़ेपुरा ताल्लुक कुसमा से हरियाणा मजदूरी करने जा रहे मजदूरों की ईको गाड़ी गुरुवार को KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। खरखौदा थाना क्षेत्र में गांव पाई के पास ईको की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।जानकारी के अनुसार, गांव से रात करीब आठ बजे ईको गाड़ी हरियाणा के लिए रवाना हुई थी। गाड़ी में ड्राइवर मोहम्मद आरिफ समेत कुल 12 लोग सवार थे। गुरुवार दोपहर करीब 3:45 बजे गांव में मौजूद रमेश ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए।हादसे में मृतकों की पहचान सुशील कुमार (19) पुत्र खुशीराम, अग्रवाल (30) पुत्र मैकूलाल, नेवाराम (45) पुत्र दुर्गा प्रसाद, रामनरेश (35) पुत्र रामचंद्र और मोहम्मद आरिफ (30) पुत्र असिव के रूप में हुई है। हादसे में घायल छह लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।घटना की सूचना मिलते ही गांव कुसमा में पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। वहीं, जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव भी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।परिजन मृतकों के शव लेकर गांव कुसमा लौट रहे हैं। हादसे की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारों में चीख-पुकार मची है।

Express views

Recent Posts

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा ने उठाई आवाज, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

बरेली।समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के…

4 hours ago

छिनैती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, गोली लगने से एक घायल,सहित दो गिरफ्तार गिरफ्तार

बरेली। मीरगंज पुलिस ने छिनैती के मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ मुठभेड़ के बाद…

13 hours ago

जन्माष्टमी से पूर्व राधा कृष्ण सज्जा स्वरूप कार्यक्रम का आयोजन

बरेली। जनपद के नगर फतेहगंजपूर्वी में स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति…

14 hours ago

बरसात में शीशम का पेड़ गिरने से खेत से लौट रहे वृद्ध की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

​बरखेड़ा :बरसात के दौरान बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मार्ग के…

2 days ago

भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जलभराव और घरों में घुसा पानी

​बरखेड़ा:मंगलवार रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बरखेड़ा क्षेत्र में जनजीवन पूरी…

2 days ago

पीलीभीत:भारी बारिश व जलभराव के चलते कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल कल रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश

पीलीभीत। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और स्कूल परिसरों में जलभराव की स्थिति…

2 days ago