Advertisement

home

बरखेड़ा:मेला कमेटी की बैठक बनी अखाड़ा, वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बे में आगामी 16 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को लेकर बुलाई गई कमेटी की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। जनहित और मेले की व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के दौरान वर्तमान चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल और पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ‘पप्पन’ के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गई। इस अमर्यादित घटना ने स्थानीय राजनीति की गरिमा को शर्मसार कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेला बैठक में मुख्य रूप से कस्बे और मेला परिसर में लाइट लगाने जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं पर चर्चा चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जब पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ‘पप्पन’ ने मेले की भव्यता और जनहित को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कुछ व्यावहारिक सुझाव रखे, तो वर्तमान अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल इसे पचा नहीं सके। अपनी कमियों पर विचार करने के बजाय वर्तमान अध्यक्ष ने असहिष्णुता दिखाते हुए तीखी बहस शुरू कर दी। विवाद इतना गहरा गया कि मर्यादाओं की सीमाएं लांघते हुए मारपीट की स्थिति पैदा हो गई। बैठक में मौजूद अन्य लोगों को तुरंत बीच-बचाव कर मामले को शांत कराना पड़ा। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो वर्तमान नेतृत्व के हिंसक रवैये की साफ गवाही दे रहा है।

इस घटनाक्रम के बाद कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों और आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों का मानना है कि पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता ‘पप्पन’ का कार्यकाल हमेशा शांतिपूर्ण और विकासपरक रहा, जहां हर छोटे-बड़े जनप्रतिनिधि के सुझावों का सम्मान किया जाता था। इसके विपरीत, वर्तमान व्यवस्था में तानाशाही रवैया हावी नजर आ रहा है, जहां जायज मांग और जनहित के सुझाव रखने पर भी अपमान का सामना करना पड़ रहा है। बरखेड़ा की जनता जहां इस विवाद में पूर्व चेयरमैन के संयम और निष्ठा की सराहना कर रही है, वहीं वर्तमान चेयरमैन के अमर्यादित व्यवहार की कड़ी निंदा की जा रही है।

Express views

Recent Posts

रामलीला: लक्ष्मण ने किया मेघनाद का वध, सुलोचना हुईं सती, गूंजे जयकारे

निकुंभला देवी के मंदिर में हनुमान ने किया यज्ञ विध्वंस, बुधवार को होगा रावण के…

8 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन गूंजे भगवान के जयकारे, संगीतमय कथा में सुनाया सृष्टि रचना का प्रसंग

  ​बरखेड़ा : क्षेत्र के निकटवर्ती गांव गाजीपुर मुगल स्थित शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित…

10 hours ago

दुर्गा जागरण: भक्तिमय माहौल में पूरी रात झूमे श्रद्धालु

​बरखेड़ा। हिन्दू जागरण संघर्ष समिति बरखेड़ा के तत्वावधान में स्थानीय केशव मैदान पर पांचवां विशाल…

1 day ago

रामलीला में लक्ष्मण शक्ति व कुंभकरण वध का सजीव मंचन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

पीलीभीत। श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में स्थानीय रामलीला मैदान में लक्ष्मण शक्ति,…

1 day ago

दशहरा पर्व पर विद्यालय में डांडिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

​बरखेड़ा। मुड़िया हुलास, बरखेड़ा कलां स्थित ज्योति पाठक मेमोरियल एकेडमी में दशहरा पर्व के शुभ…

1 day ago

पीलीभीत रामलीला: अंगद का पैर नहीं डिगा सका रावण, विभीषण ने ली प्रभु राम की शरण

पीलीभीत। स्थानीय रामलीला मैदान में श्री रामलीला महोत्सव संचालन समिति के तत्वावधान में रविवार को…

2 days ago