Advertisement

home

फर्जी फर्म बनाकर GST विभाग को ₹87 लाख की चपत, प्रेमनगर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी फर्म के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास-ऑन कर GST विभाग को करीब ₹87.04 लाख की राजस्व क्षति पहुंचाने के मामले में दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से दो वीवो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

एसपी क्राइम मनीष कुमार सोनकर ने बताया राज्य कर अधिकारी सुनील कुमार ने 1 मार्च को थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पी.एस. ट्रेडर्स नाम की फर्जी फर्म बनाकर गलत पते पर व्यापार स्थल दिखाया गया और बिना वास्तविक माल की आपूर्ति किए फर्जी बिल जारी कर बोगस ITC पास-ऑन किया गया। इस फर्जीवाड़े से GST विभाग को ₹87,04,603.44 की राजस्व हानि हुई।
एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रेमनगर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घारमपुर चौराहा, थाना फरीदपुर क्षेत्र से वांछित अभियुक्त पुष्पेंद्र (28) निवासी चौडेरा रमपुरा रतन, थाना फरीदपुर और ओम सिंह उर्फ पिंटू (33) निवासी जवेदा-जवेदी, थाना क्योलड़िया को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि परिवार की जीविका चलाने के लिए उन्होंने यह फर्जीवाड़ा किया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार, एसआईटी-जीएसटी के सहायक विवेचक उपनिरीक्षक शुभम कुमार, कांस्टेबल सचिन, अमित यादव और विनय कुमार शामिल रहे।

 

Express views

Recent Posts

श्री हरि मंदिर 66वा श्री राधा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री…

7 hours ago

एएनटीएफ ने पकड़ी 2.60 करोड़ की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार

बरेली/मीरगंज। बरेली से उत्तराखंड तक फैले नशे के अवैध नेटवर्क पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स…

7 hours ago

तहसील समाधान दिवस में अचानक पहुंचे कमिश्नर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

कमिश्नर ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें और जल्द निस्तारण करने का…

8 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल

बरखेड़ा। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव नौंगवा भगवन्तपुर निवासी मुनीश पुत्र डालचंद शुक्रवार को अपनी…

1 day ago

बरखेड़ा:मेला कमेटी की बैठक बनी अखाड़ा, वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बे में आगामी 16 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को…

1 day ago

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा ने उठाई आवाज, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

बरेली।समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के…

2 days ago