Advertisement

home

श्री हरि मंदिर 66वा श्री राधा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री वैष्णो देवी बुआ दाती संकीर्तन मंडल द्वारा श्री हरिनाम संकीर्तन की रसधारा बही। समिति अध्यक्ष सुशील अरोड़ा वा सचिव रवि छाबड़ा ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उस के उपरांत मंडल के द्वारा भावपूर्ण भजन गाए गए ।
अन्त में श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति के सचिव रवि छाबड़ा ने बताया कि  06 सितंबर को शाम 5:00 बजे दिव्य और भव्य मांगलिक कलश यात्रा मंदिर के मुख्य द्वार से निकली जाएगी, जिस मे 108 महिलाएं दिव्य मंगल कलश धारण कर श्री हरि मंदिर की परिक्रमा कर के मंदिर के मुख्य द्वार पर उसका समापन होगा। कलश यात्रा के पाश्चात्य भागवत भूषण श्री अतुल कृष्ण शास्त्री द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान भक्तजनों को कराया जाएगा । कथा 12 सितम्बर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे तक होगी।आप सभी सादर सपरिवार आमंत्रित हैं।
कार्यक्रम में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सुशील अरोड़ा, सचिव रवि छाबड़ा ,अश्विनी ओबेरॉय, संजय आनंद , गोविंद तनेजा,योगेश ग्रोवर ,जितेंद्र दुआ,अनिल चढ़ा ,रंजन कुमार, कल संजीव राय,संजय गोयल, दीपक साहनी, राजेश अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, विनोद भाटिया, सचिन सेठी,विपिन पाहवा, अतुल कपूर ,डॉ विनोद पगरानी आदि का विशेष सहयोग रहा। महिला सेवा समिति की अध्यक्ष रेनू छाबड़ा, उपाध्यक्ष कंचन अरोड़ा, नीलम साहनी, नीलम लुनियाल, नेहा आनंद,ममता ओबेरॉय ,सीमा तनेजा, प्रवेश कोचर, निशा लखानी, अलका छाबड़ा, विमल सोंधी आदि का विशेष सहयोग रहा।

Express views

Recent Posts

एएनटीएफ ने पकड़ी 2.60 करोड़ की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार

बरेली/मीरगंज। बरेली से उत्तराखंड तक फैले नशे के अवैध नेटवर्क पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स…

7 hours ago

फर्जी फर्म बनाकर GST विभाग को ₹87 लाख की चपत, प्रेमनगर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी फर्म के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास-ऑन…

7 hours ago

तहसील समाधान दिवस में अचानक पहुंचे कमिश्नर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

कमिश्नर ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें और जल्द निस्तारण करने का…

7 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल

बरखेड़ा। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव नौंगवा भगवन्तपुर निवासी मुनीश पुत्र डालचंद शुक्रवार को अपनी…

1 day ago

बरखेड़ा:मेला कमेटी की बैठक बनी अखाड़ा, वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बे में आगामी 16 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को…

1 day ago

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा ने उठाई आवाज, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

बरेली।समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के…

2 days ago