Advertisement

home

तहसील समाधान दिवस में अचानक पहुंचे कमिश्नर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

  • कमिश्नर ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें और जल्द निस्तारण करने का दिया निर्देश।

बरेली मीरगंज तहसील दिवस के दौरान शनिवार को कमिश्नर शंभू कुमार के अचानक पहुंचने से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और कर्मचारियों में हलचल तेज हो गई। कमिश्नर ने तहसील दिवस में मौजूद फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

औचक निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तहसील दिवस में दर्ज हो रही शिकायतों की जानकारी ली। उन्होंने फरियादियों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का गंभीरता से समाधान किया जाए। किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के प्रति भी सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस का निरीक्षण करने के बाद कमिश्नर शंभू कुमार ने तहसील परिसर स्थित न्यायालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय में चल रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपादित करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कमिश्नर आरके कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यालय में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया और उनके रखरखाव की स्थिति देखी। उन्होंने अभिलेखों को व्यवस्थित रखने तथा कार्यालयीय कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर शंभू कुमार ने बताया कि मीरगंज तहसील दिवस का औचक निरीक्षण कर फरियादियों की शिकायतें सुनी गई हैं और संबंधित अधिकारियों को समय से उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ देवयानी, एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा, एसडीएम निधि शुक्ला, सीओ अजय कुमार और तहसीलदार आशीष कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

श्री हरि मंदिर 66वा श्री राधा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री…

7 hours ago

एएनटीएफ ने पकड़ी 2.60 करोड़ की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार

बरेली/मीरगंज। बरेली से उत्तराखंड तक फैले नशे के अवैध नेटवर्क पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स…

7 hours ago

फर्जी फर्म बनाकर GST विभाग को ₹87 लाख की चपत, प्रेमनगर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी फर्म के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास-ऑन…

7 hours ago

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपती घायल

बरखेड़ा। क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव नौंगवा भगवन्तपुर निवासी मुनीश पुत्र डालचंद शुक्रवार को अपनी…

1 day ago

बरखेड़ा:मेला कमेटी की बैठक बनी अखाड़ा, वर्तमान और पूर्व चेयरमैन के बीच तीखी नोकझोंक का वीडियो वायरल

बरखेड़ा/पीलीभीत। कस्बे में आगामी 16 सितंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक मेले की तैयारियों को…

1 day ago

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सपा ने उठाई आवाज, राज्यपाल के नाम भेजा ज्ञापन

बरेली।समाजवादी पार्टी ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के…

2 days ago