बरखेड़ा।स्थानीय विद्युत उपखंड ने नगर पंचायत के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा है। विद्युत विभाग के खंभों पर बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइट के तार खींचने के मामले में नगर पंचायत को आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है। इसके साथ ही, नगर के सुलभ शौचालय और वाटर कूलर में चल रहे अवैध बिजली कनेक्शनों को भी काट दिया गया है।
विद्युत उपखंड के जेई संत राम वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत बरखेड़ा द्वारा विभाग की अनुमति लिए बिना ही बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट के तार डाल दिए गए थे। कुछ समय पूर्व नगर पंचायत की ओर से केवल टेस्टिंग के लिए सुलभ शौचालय और वाटर कूलर के तारों को खंभों से जोड़ने की बात कही गई थी, जिस पर विभाग द्वारा कोई अनुमति नहीं दी गई थी।
बिना अनुमति के इसके बावजूद करीब दो महीने से नगर पंचायत द्वारा बिजली का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही विद्युत विभाग ने त्वरित एक्शन लेते हुए सभी अवैध कनेक्शनों को काट दिया है। विभाग का कहना है कि नियमों के अनुसार इस मामले में आगे की वैधानिक और विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
बरखेड़ा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में डेढ़ साल पहले बनी एक अच्छी-खासी सड़क…
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के बड़ेपुरा कुसमा गांव के मजदूरों की हरियाणा सड़क एक्सीडेंट में मौत…
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री…
बरेली/मीरगंज। बरेली से उत्तराखंड तक फैले नशे के अवैध नेटवर्क पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स…
बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी फर्म के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास-ऑन…
कमिश्नर ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें और जल्द निस्तारण करने का…