Advertisement

home

मानवता की मिसाल बने सचिव रमावीर गंगवार, दुर्घटना में मृत व्यक्तियों की अंत्येष्टि हेतु की आर्थिक मदद

पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के बड़ेपुरा कुसमा गांव के मजदूरों की हरियाणा सड़क एक्सीडेंट में मौत हो गई थी जिस पर डीएम एसपी सहित केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद सहित सभी लोगों के द्वारा दुख की घड़ी में मदद की गई वही गांव के ग्राम पंचायत सचिव रमावीर गंगवार के द्वारा प्रत्येक परिवार को 5000 रुपये की आर्थिक मदद की साथ ही अंत्येष्टि के लिए 21 कुंटल लकड़ियों की भी व्यवस्था की गई । ग्रामीण बोले सचिव साहब के दिए पैसों से काफी मदद मिली लोगों ने वताया बरसात के दिनों में बड़े रास्ते की साफ सफाई भी सचिव के द्वारा कराई गई इसके साथ ही सरकार द्वारा एक्सीडेंट का संज्ञान लिया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री के द्वारा मृतकों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। आपको बताते चलें बीते बुधवार को गांव से 11 मजदूर बाजरा कटाई के लिये इको गाड़ी बुक करा कर हरियाणा के झज्जर जा रहे थे तभी हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा थाना क्षेत्र में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें चार मजदूरों की और एक ड्राइवर की दर्दनाक मौत हो‌गई। अन्य घायलों को पहले रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें पीलीभीत लाकर भर्ती कराया गया है वहीं एक मजदूर की हालत गंभीर बताई जा रही है जो ट्रामा सेंटर मेरठ में एडमिट कराया गया है।सचिव रमावीर गंगवार ने कहा कि ये घटना अत्यंत दुखद की जिसकी क्षति पूर्ति नहीं की जा सकती है सचिव द्वारा की गई सहायता को लोगों ने सच्ची मानवता बताया।

Express views

Recent Posts

लाखों की लागत से बनी पक्की सड़क को उखाड़े जाने पर हंगामा, वार्डवासियों ने किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में डेढ़ साल पहले बनी एक अच्छी-खासी सड़क…

8 hours ago

बरखेड़ा:विद्युत विभाग की बड़ी कार्रवाई, नगर पंचायत को थमाया नोटिस और काटे अवैध कनेक्शन

​बरखेड़ा।स्थानीय विद्युत उपखंड ने नगर पंचायत के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा…

8 hours ago

श्री हरि मंदिर 66वा श्री राधा अष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री…

10 hours ago

एएनटीएफ ने पकड़ी 2.60 करोड़ की हेरोइन, तस्कर गिरफ्तार

बरेली/मीरगंज। बरेली से उत्तराखंड तक फैले नशे के अवैध नेटवर्क पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स…

10 hours ago

फर्जी फर्म बनाकर GST विभाग को ₹87 लाख की चपत, प्रेमनगर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

बरेली। थाना प्रेमनगर पुलिस ने फर्जी फर्म के जरिए बोगस इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) पास-ऑन…

10 hours ago

तहसील समाधान दिवस में अचानक पहुंचे कमिश्नर, अधिकारियों में मचा हड़कंप

कमिश्नर ने तहसील समाधान दिवस में फरियादियों की सुनी शिकायतें और जल्द निस्तारण करने का…

11 hours ago