बरेली/ मीरगंज। रामगंगा नदी से लगातार हो रहे कटान ने अब नदी किनारे स्थित एक मंदिर के अस्तित्व पर संकट खड़ा कर दिया है। शनिवार रात मंदिर का एक पिलर कटान की चपेट में आकर रामगंगा नदी में समा गया। रविवार तक नदी के बढ़ते कटान को देखकर ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई। ग्रामीणों को आशंका है कि क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण यदि रामगंगा का कटान इसी तरह जारी रहा तो जल्द ही मंदिर का अस्तित्व भी समाप्त हो सकता है।
मामला मीरगंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा किनारे स्थित मंदिर का है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले से ही रामगंगा नदी का कटान तेजी से मंदिर की ओर बढ़ रहा था। मंदिर को बचाने के लिए बाढ़ खंड के कर्मचारी और ग्रामीण लगातार दिन-रात प्रयास कर रहे थे। कटान रोकने के लिए बचाव कार्य भी किया गया, लेकिन रामगंगा के तेज बहाव और लगातार हो रही बारिश के चलते नदी का कटान कम नहीं हो सका।
शनिवार रात कटान बढ़ने के साथ ही मंदिर का एक पिलर नदी में समा गया। रविवार को भी ग्रामीण मंदिर के आसपास की स्थिति पर नजर बनाए रहे। पिलर के नदी में समाने के बाद मंदिर की संरचना को लेकर खतरा और गहरा गया है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के कारण रामगंगा का जलस्तर और बहाव बढ़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में कटान तेज होने पर मंदिर को बचाना मुश्किल हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और बाढ़ खंड से मंदिर को कटान से बचाने के लिए तत्काल प्रभावी सुरक्षा कार्य कराने की मांग की है।
बरेली/ मीरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर एल एल एफ (LLF) द्वारा प्राथमिक विद्यालय पैगा…
बरेली। शीशगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शनिवार रात बड़ा हादसा…
बरखेड़ा। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में डेढ़ साल पहले बनी एक अच्छी-खासी सड़क…
पीलीभीत। बरखेड़ा क्षेत्र के बड़ेपुरा कुसमा गांव के मजदूरों की हरियाणा सड़क एक्सीडेंट में मौत…
बरखेड़ा।स्थानीय विद्युत उपखंड ने नगर पंचायत के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई करते हुए शिकंजा कसा…
बरेली। श्री हरि मंदिर मॉडल टाउन, बरेली में श्री राधाअष्टमी महोत्सव के शुभारंभ पर श्री…