Advertisement

home

पुराने पुल के पास लावारिस मिली बाइक, युवक के नदी में गिरने की आशंका

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास शनिवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक की बाइक पुल के समीप लावारिस हालत में खड़ी मिली। बाइक की पहचान होने के बाद युवक के नदी में गिरने की आशंका जताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई।
बताया गया कि गांव भैनपुरा निवासी 24 वर्षीय विकास वर्मा पुत्र डोरीलाल वर्मा शनिवार को बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भगवन्तापुर स्थित अपनी ससुराल से बाइक से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे उनकी बाइक काटना नदी के पुराने पुल के पास मिली। बाइक वहां खड़ी देखकर स्थानीय लोगों को संदेह हुआ और मामले की जानकारी परिजनों को दी गई।
सूचना मिलने पर बीसलपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई और युवक के परिजनों से संपर्क किया। इसके बाद नदी में युवक के गिरने की आशंका को देखते हुए उसकी तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
परिजनों के अनुसार कुछ मछुआरों ने विकास को नदी में गिरते हुए देखने की बात कही है। हालांकि, पुलिस स्तर पर युवक के नदी में डूबने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस स्थानीय लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है और नदी में संभावित स्थानों पर तलाश कराई जा रही है।
विकास वर्मा गांव भैनपुरा के प्रधान धर्मवीर के सगे भतीजे बताए जा रहे हैं। युवक के अचानक लापता होने और नदी के पुराने पुल के पास बाइक मिलने से परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि तलाश पूरी होने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Express views

Recent Posts

देवहा नदी के पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नगरिया फत्तेपुर गांव के पास देवहा नदी के पुल…

6 hours ago

बरखेड़ा में सड़क हादसा, सिंचाई विभाग के कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

बरखेड़ा। पीलीभीत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ड्यूटी लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी की…

6 hours ago

सुसाइड नोट भेजकर गायब हुआ मिथुन, पत्नी-ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

  बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद्र निवासी मिथुन कुमार पुत्र ब्रह्मदत्त गंगवार शुक्रवार को…

6 hours ago

रामगंगा के कटान में मंदिर का पिलर समाया, अस्तित्व पर मंडराया खतरा,ग्रामीणों का मंदिर बचाने को हर संभव प्रयास जारी

बरेली/ मीरगंज। रामगंगा नदी से लगातार हो रहे कटान ने अब नदी किनारे स्थित एक…

11 hours ago

शिक्षक दिवस पर LLF ने आयोजित किया पुस्तक मेला, बच्चों ने उत्साह से लिया भाग

बरेली/ मीरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर एल एल एफ (LLF) द्वारा प्राथमिक विद्यालय पैगा…

12 hours ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शोभायात्रा के दौरान झांकी के ट्रैक्टर ट्राली में उतरा करंट, दो की मौत एक झुलसा

बरेली। शीशगढ़ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान शनिवार रात बड़ा हादसा…

12 hours ago