Advertisement

home

लगातार हो रही बारिश से रोड का पुल धंसकर गड्ढे में हुआ तब्दील,कई राहगीर गिरकर हुए चोटिल

बरेली। फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मानपुर त्रिलोक में दातागंज रोड पर स्थित पुल एक स्थान पर धंसकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है इसी पुल से रामगँगा का बड़ता पानी तेजी के साथ बहे रहा है जहाँ से गुजरने बाले राहगीर/वाहन चालक घटनाओं के शिकार होकर चोटिल हो रहे हैँ वहीं वाहन छतिग्रस्त हो रहे हैँ।

दातागंज रोड में कई किलो मीटर तक सड़क में जगह-जगह गहरे गड्ढे समेत कई जगह सड़क धंसी पाई।यहाँ जो बड़ी बात देखने को मिली वह है कि मानपुर स्थित पुल धंसकर गहरे गड्ढे में तब्दील हो चुका है इस बगैर रेलिंग पुल से मात्र एकल दिशा का यातायात ही पास हो पा रहा है दोनो ओर से यातायात आने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है जहाँ रात के अँधेरे में बड़ी घटना होने की संभावना बनी हुई है।

प्रत्येक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि कल शनिवार रात्रि 8,30 करीब बाइक पर सवार होकर मासूम बच्चे व पति के साथ जा रही महिला मासूम बच्चे समेत गड्ढे में गिरने से चोटिल हो गई गनीमत यह रही कि महिला-बच्चा बाढ़ के तेज बाहव पानी में जाने से बच गए और बड़ी घटना टल गई।राहगीरों व ग्रामीणों का कहना है शीघ्र सड़क और पुल के गडढों को शीघ्र भरकर सुचारु किया जाए ताकि होने बाली अप्रिये घटना से बचा जा सके।

Express views

Recent Posts

स्मार्ट सिटी में नाव चलाने को हुए मजबूर, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा का पर्दाफाश

स्मार्ट सिटी की खुली पोल लगातार हो रही बारिश से बरेली का बुरा हाल घरों…

4 hours ago

पुराने पुल के पास लावारिस मिली बाइक, युवक के नदी में गिरने की आशंका

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास…

1 day ago

देवहा नदी के पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नगरिया फत्तेपुर गांव के पास देवहा नदी के पुल…

1 day ago

बरखेड़ा में सड़क हादसा, सिंचाई विभाग के कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

बरखेड़ा। पीलीभीत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ड्यूटी लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी की…

1 day ago

सुसाइड नोट भेजकर गायब हुआ मिथुन, पत्नी-ससुरालियों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

  बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया ताराचंद्र निवासी मिथुन कुमार पुत्र ब्रह्मदत्त गंगवार शुक्रवार को…

1 day ago

रामगंगा के कटान में मंदिर का पिलर समाया, अस्तित्व पर मंडराया खतरा,ग्रामीणों का मंदिर बचाने को हर संभव प्रयास जारी

बरेली/ मीरगंज। रामगंगा नदी से लगातार हो रहे कटान ने अब नदी किनारे स्थित एक…

1 day ago