बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के गांव कपूरपुर में रामगंगा के कटान के द्वारा मंदिर को हुई क्षति देखने के लिए मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने बाढ़ खण्ड के अधिकारियों मीरगंज एसडीएम और गांव के प्रधान हरीश लोधी से मौके से स्थिति के बारे में बारीकी से जाना
डीएम अविनाश सिंह ने बताया कि बरेली में पिछले दिनों से बारिश हो रही है जिसको लेकर रामगंगा का जलस्तर काफी बड़ा है जिसको लेकर कपूरपुर में मंदिर को क्षति पहुंची है पर बाढ़ खण्ड के कर्मचारी और ग्रामीणों के द्वारा किए गए कार्यों के द्वारा अभी भी मंदिर अपनी जगह खड़ा हुआ है और उन्हें पूरी उम्मीद है कि हम मंदिर को बचा कर ले जायेंगे जिसके लिए आज उन्होंने मां रामगंगा की पूजा भी की है और उनसे आशीर्वाद मांगा है
उन्होंने बताया कि रामगंगा नदी के कटान के चलते ग्रामीणों की जमीन उनमें समा गई है ठण्ड में पानी कम होने के बाद खुदाई करवाई जाएगी जिसके लिए एक मीटिंग बुलाकर उसपर काम किया जाएगा कि रामगंगा का पानी अपनी जगह पर वापस चला जाए रामगंगा का कटान जारी है जिसके बाद आगे बने पुल पर भी खतरा बना हुआ है कि कही पुल की सड़क कटान में न आ जाए जिसके लिए वो अभी कुछ दिनों में कलेक्ट्रेट में मीटिंग करेंगे जिससे पुल को क्षति न होने पाए मां रामगंगा की जो इच्छा होगी वही होगा पर हमारी तरफ से प्रयास किए जा रहे है कि कैसे न कैसे मंदिर को बचाया जाए।
सिरौली/ बरेली। एएनटीएफ यूनिट बरेली एवं थाना सिरौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता…
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…
बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…
फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…
बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…
पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…