बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल के पास जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना पानी में होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 40 परिवार निवास करते हैं और तीन से चार फीट तक पानी भरे रहने से लोगों के सामने जान-माल का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से बनाए गए नाले का निकास नहीं होने के कारण पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। आरोप है कि नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पानी उतरने के बाद स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
क्षेत्रवासियों ने विधायक से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन पर लक्ष्मण प्रसाद, सुखलाल, श्याम बिहारी, नरेश कुमार, वीर सिंह, मुनीष कुमार, कौशल, राणा प्रताप सिंह, आयुष भारती, प्रदीप कुमार, शिवम समेत करीब 40 लोगों के हस्ताक्षर हैं।
बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के…
बरेली। फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मानपुर त्रिलोक में दातागंज रोड पर स्थित पुल एक स्थान…
स्मार्ट सिटी की खुली पोल लगातार हो रही बारिश से बरेली का बुरा हाल घरों…
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास…
बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र में रविवार दोपहर नगरिया फत्तेपुर गांव के पास देवहा नदी के पुल…
बरखेड़ा। पीलीभीत में रक्षाबंधन का त्योहार मनाकर ड्यूटी लौट रहे सिंचाई विभाग के कर्मचारी की…