Advertisement

home

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार


बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने विधायक प्रतिनिधि अशोक गुप्ता के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि लिटिल स्टार एकेडमी स्कूल के पास जलभराव के कारण स्कूली बच्चों को रोजाना पानी में होकर विद्यालय जाना पड़ रहा है। क्षेत्र में करीब 40 परिवार निवास करते हैं और तीन से चार फीट तक पानी भरे रहने से लोगों के सामने जान-माल का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत की ओर से बनाए गए नाले का निकास नहीं होने के कारण पानी की समस्या लगातार बनी हुई है। आरोप है कि नाले का निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया, जिससे बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है।
शिकायतकर्ताओं ने यह भी बताया कि वर्ष 2023 में जलभराव की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया गया था। उस समय नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल ने पानी उतरने के बाद स्थायी समाधान कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन तीन वर्ष बीत जाने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
क्षेत्रवासियों ने विधायक से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ज्ञापन पर लक्ष्मण प्रसाद, सुखलाल, श्याम बिहारी, नरेश कुमार, वीर सिंह, मुनीष कुमार, कौशल, राणा प्रताप सिंह, आयुष भारती, प्रदीप कुमार, शिवम समेत करीब 40 लोगों के हस्ताक्षर हैं।

Express views

Recent Posts

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

7 hours ago

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत…

8 hours ago

रामगंगा के कटान से मन्दिर की हुई क्षति देखने मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम 

बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के…

22 hours ago

लगातार हो रही बारिश से रोड का पुल धंसकर गड्ढे में हुआ तब्दील,कई राहगीर गिरकर हुए चोटिल

बरेली। फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मानपुर त्रिलोक में दातागंज रोड पर स्थित पुल एक स्थान…

23 hours ago

स्मार्ट सिटी में नाव चलाने को हुए मजबूर, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा का पर्दाफाश

स्मार्ट सिटी की खुली पोल लगातार हो रही बारिश से बरेली का बुरा हाल घरों…

1 day ago

पुराने पुल के पास लावारिस मिली बाइक, युवक के नदी में गिरने की आशंका

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास…

2 days ago