Advertisement

home

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत हो गई।सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रोरो कर बुरा हाल है।सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीश गंगवार ने मौके पर पहुंचकर रिपोर्ट तैयार की है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को दोपहर के बाद गांव कुरतरा निवासी मनोज सागर उर्फ मिंटू का 10 वर्षीय बेटा भास्कर गांव के पश्चिम में अपने खेत पर गया था।पास में ही मौजूद वसीट नाले में बारिश के कारण भारी मात्रा में जल वह रहा है।भास्कर खेत से आकर नाले की पुलिया पर बैठकर बहते पानी को देखने लगा।किसी तरह से वह फिसलकर वह पानी में वह गया।उसके साथ के बैठे अन्य दो बच्चों ने पास में मौजूद धार्मिक स्थल पर बैठे लोगों को बताया।वहां मौजूद राजेश आदि ने तुरंत पानी में छलांग लगाकर करीब 20 मिनट में भास्कर को निकाल लिया।परिजन उसे निजी अस्पताल ले गये। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।मनोज ने बताया वह गांव के ही सरकारी स्कूल के कक्षा 5 में पढ़ता था।सूचना पर पहुंचे लेखपाल हरीश गंगवार जांच पड़ताल करके रिपोर्ट तैयार की है।पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।घर में कोहराम मचा हुआ था। मां नीलम का रोरो कर बुरा हाल हो गया है।दो बेटे एक बेटी समेत तीन बच्चों में सबसे छोटा बेटा है।

Express views

Recent Posts

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बह, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

4 hours ago

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय…

19 hours ago

रामगंगा के कटान से मन्दिर की हुई क्षति देखने मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम 

बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के…

19 hours ago

लगातार हो रही बारिश से रोड का पुल धंसकर गड्ढे में हुआ तब्दील,कई राहगीर गिरकर हुए चोटिल

बरेली। फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मानपुर त्रिलोक में दातागंज रोड पर स्थित पुल एक स्थान…

20 hours ago

स्मार्ट सिटी में नाव चलाने को हुए मजबूर, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा का पर्दाफाश

स्मार्ट सिटी की खुली पोल लगातार हो रही बारिश से बरेली का बुरा हाल घरों…

22 hours ago

पुराने पुल के पास लावारिस मिली बाइक, युवक के नदी में गिरने की आशंका

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास…

2 days ago