Advertisement

home

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बह, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

 

बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश तीन लोगों को भारी पड़ गई। एक बाइक पर सवार होकर नदी के रपटा पुल को पार कर रहे तीन अज्ञात लोग तेज बहाव में बह गए। हादसे के बाद पुलिस और रेस्क्यू टीमें तीनों की तलाश में जुटी हैं।

मामला सोमवार शाम करीब सात बजे का है। आंवला थाना क्षेत्र के ग्राम डुरुआ स्थित अरिल नदी के रपटा पुल पर एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात व्यक्ति विशारतगंज की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान नदी का बहाव तेज होने के कारण तीनों बाइक समेत पानी में बह गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तीनों व्यक्ति नशे की हालत में थे और उन्हें रपटा पार करने से रोकने का भी काफी प्रयास किया गया था।
हादसे के बाद PAC फ्लड टीम, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। टीमों ने नदी में बही बाइक को बरामद कर बाहर निकाल लिया है, लेकिन तीनों व्यक्तियों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
नदी में लगातार तेज बहाव को देखते हुए सघन रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन जारी है। पुलिस तीनों की पहचान और उनके परिजनों की जानकारी जुटाने के प्रयास में भी लगी हुई है।

फिलहाल रेस्क्यू टीमें नदी में लगातार तलाश कर रही हैं। पुलिस ने लोगों से तेज बहाव वाले रपटा पुल और नदी के किनारे जाने में सावधानी बरतने की अपील की है।

Express views

Recent Posts

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत…

6 hours ago

जलभराव से परेशान वार्ड-4 के लोगों ने विधायक से लगाई गुहार

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर-4, कुन्दनपुर द्वितीय में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर स्थानीय…

19 hours ago

रामगंगा के कटान से मन्दिर की हुई क्षति देखने मौके पर पहुंचे डीएम और एडीएम 

बरेली। जनपद के डीएम अविनाश सिंह और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मीरगंज तहसील के के…

19 hours ago

लगातार हो रही बारिश से रोड का पुल धंसकर गड्ढे में हुआ तब्दील,कई राहगीर गिरकर हुए चोटिल

बरेली। फतेहगँजपूर्वी क्षेत्र के ग्राम मानपुर त्रिलोक में दातागंज रोड पर स्थित पुल एक स्थान…

21 hours ago

स्मार्ट सिटी में नाव चलाने को हुए मजबूर, डबल इंजन सरकार की विकास गाथा का पर्दाफाश

स्मार्ट सिटी की खुली पोल लगातार हो रही बारिश से बरेली का बुरा हाल घरों…

22 hours ago

पुराने पुल के पास लावारिस मिली बाइक, युवक के नदी में गिरने की आशंका

बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव मानपुर टेहरी में काटना नदी के पुराने पुल के पास…

2 days ago