Advertisement

home

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

  • पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश

पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव (मिशन 2027) के मद्देनजर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी कुणाल चौधरी ने मंगलवार को कांशीराम बारातघर में जिला और शहर कांग्रेस संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया और दावा किया कि जनता इस ‘लूट और झूठ’ की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरी तरह तैयार है।

किसान, युवा और मध्यम वर्ग बेहाल
राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि आज हर वर्ग हताश है। गन्ना किसानों को फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है, जबकि धान, गेहूं, आलू और मक्का उगाने वाले किसान भी परेशान हैं। छात्रों और युवाओं की गूंज अब पूरे देश में सुनाई दे रही है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां ‘3-C’ यानी कर्ज (Debt), क्राइम (Crime) और करप्शन (Corruption) का राज चल रहा है। तहसील और जिला मुख्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुके हैं और महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं।

विकास के दावों पर सवाल, गिनाईं खामियां
पिछले 15 दिनों से विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे चौधरी ने ‘स्मार्ट सिटी’ प्रोजेक्ट्स की पोल खोलते हुए कहा कि बरेली में जलभराव की समस्या गंभीर है। पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है। आए दिन पुल ढह रहे हैं, एक्सप्रेस-वे गड्ढों में तब्दील हो गए हैं और हवाई अड्डों की छतों से पानी टपक रहा है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता की गाढ़ी कमाई लूट रही है, यहां तक कि राम मंदिर में भी जनता का चढ़ावा चोरी हो रहा है।

सड़क से संसद तक गूंज रही राहुल गांधी की आवाज
कुणाल चौधरी ने जोर देकर कहा कि यूपी की जनता अब बदलाव का मन बना चुकी है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में राहुल गांधी ने जो संकल्प लिया था, उसे कांग्रेस सड़क से संसद तक मजबूती से उठा रही है। राहुल गांधी शोषितों, वंचितों और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति की लड़ाई लड़ रहे हैं, जिससे पार्टी पर जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत चब्बा ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ जनता के हित में खड़ी है। वहीं, शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रत्याशी कृष्णकांत शर्मा, दिनेश दद्दा, तबरेज मुजम्मिल एडवोकेट, पश्चिमी यूपी युवा कांग्रेस अध्यक्ष पारस शुक्ल, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस अयान खान, बरेली युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नादिर बेग, अनवर अनीस, ईश्वर दयाल पासवान, कुमुद गंगवार, पुष्पा गंगवार, यूसुफ मलिक, सन्दीप गंगवार, नागेश पाठक, अभिनव गुप्ता, गोल्डी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के इश्तियाक अहमद, आशुतोष अग्निहोत्री, कमल गौड़, नरेश शुक्ल, मुनेंद्र सक्सेना, हरीश मौर्य, राजेश वर्मा, हेमन्त गैरोला, भगवत सरन गंगवार, मुन्नी, गुड्डू, जाहिद खान, और राजू मिश्र सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: कड़ी सुरक्षा के बीच विधान परिषद शिक्षक चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न, डीएम-एसपी ने लिया जायजा

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जनपद में शुक्रवार…

17 hours ago

बरेली-मुरादाबाद एमएलसी चुनाव: बरेली के 25 बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू

बरेली। बरेली-मुरादाबाद मंडल विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के लिए जिले में आज सुबह 8 बजे…

22 hours ago

पुरानी बाइकों की हुई नीलामी, 1.54 लाख में बिकीं

फतेहगंज पश्चिमी। नायब तहसीलदार व क्षेत्र अधिकारी, थाना प्रभारी की देखरेख में लगाई गई 34…

2 days ago

संदिग्ध परिस्थितियों में खेत में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

बरखेड़ा। क्षेत्र के ग्राम अलकथान में गुरुवार को एक 32 वर्षीय युवक का शव गांव…

2 days ago

पीलीभीत: भरत मिलाप का मार्मिक मंचन, नगर में धूमधाम से निकली श्रीराम राजगद्दी शोभायात्रा

पीलीभीत/बीसलपुर। रामलीला महोत्सव के अंतर्गत गुरुवार 22 अक्टूबर को विभीषण राज्याभिषेक और भावपूर्ण भरत मिलाप…

2 days ago

बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी, जेवर और आठ हजार की नकदी ले उड़े चोर

फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला भिटौरा में अज्ञात चोरों ने एक बंद मकान को निशाना…

2 days ago