Advertisement

home

तेंदुए ने बनाया बकरे को निवाला, सूचना के घंटों बाद भी मौके पर नहीं पहुँची वन विभाग की टीम

​बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे तेंदुए ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की लचर कार्यशैली से लोगों में गहरा रोष है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगापुरी गांव निवासी धर्मपाल अपनी बकरियां चराने के लिए क्षेत्र में गया था। वह किसी काम से नहर के दूसरी तरफ गया हुआ था, तभी अचानक तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। आवाज सुनकर धर्मपाल की बाकी बकरियां तो भागकर उसके पास आ गईं, लेकिन एक बकरा वहीं छूट गया। जब धर्मपाल ने मौके पर जाकर देखना चाहा, तो तेंदुए की दोबारा दहाड़ सुनकर वह घबरा गया और तुरंत गांव की ओर भागकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
​ग्रामीणों ने एकजुट होकर जब घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां बकरे का आधा-अखाया शव कुछ दूरी पर रमेश गंगवार के खेत पर बरामद हुआ, जबकि तेंदुआ वहां से जा चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद विभाग की कोई भी टीम मौके पर मुआयना करने नहीं पहुँची।
​स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से किसानों और पशुपालकों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल मौके पर टीम भेजकर तेंदुए की धरपकड़ करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Express views

Recent Posts

जलभराव से नरकीय जीवन जीने को मजबूर ग्रामीण, घरों के बाहर मंडरा रहा मगरमच्छों का खौफ

बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…

4 hours ago

अरिल नदी में गिरे तीन बाइक सवार युवकों में दो युवकों के शव बरामद, तीसरे की तलाश में जुटी SDRF, मौके पर पहुंचे एसडीएम और नायब तहसीलदार

बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…

5 hours ago

मिशन 2027 का आगाज: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ने भाजपा को बताया लूट और झूठ की सरकार

पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…

6 hours ago

करोड़ों की लागत से बन रही पानी की टंकी नदी में समाई, जल जीवन मिशन को लगा करारा झटका

ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…

6 hours ago

पुल पार करते समय फिसली बाइक तीन युवक अरिल नदी में बहे, मौके पर प्रशासन व NDRF की टीम मौजूद,तलाश जारी

  बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…

14 hours ago

नाले में डूबकर बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत…

15 hours ago