बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव रम्पुरा नत्थू और पिपरा खास के बीच नहर की पुलिया के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे तेंदुए ने एक बकरे को अपना शिकार बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग की लचर कार्यशैली से लोगों में गहरा रोष है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गंगापुरी गांव निवासी धर्मपाल अपनी बकरियां चराने के लिए क्षेत्र में गया था। वह किसी काम से नहर के दूसरी तरफ गया हुआ था, तभी अचानक तेंदुए की दहाड़ सुनाई दी। आवाज सुनकर धर्मपाल की बाकी बकरियां तो भागकर उसके पास आ गईं, लेकिन एक बकरा वहीं छूट गया। जब धर्मपाल ने मौके पर जाकर देखना चाहा, तो तेंदुए की दोबारा दहाड़ सुनकर वह घबरा गया और तुरंत गांव की ओर भागकर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
ग्रामीणों ने एकजुट होकर जब घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां बकरे का आधा-अखाया शव कुछ दूरी पर रमेश गंगवार के खेत पर बरामद हुआ, जबकि तेंदुआ वहां से जा चुका था। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की तुरंत सूचना वन विभाग को दी गई थी, लेकिन बार-बार संपर्क करने के बावजूद विभाग की कोई भी टीम मौके पर मुआयना करने नहीं पहुँची।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से किसानों और पशुपालकों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग के उच्च अधिकारियों से तत्काल मौके पर टीम भेजकर तेंदुए की धरपकड़ करने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
बरखेड़ा (पीलीभीत)। विकास खंड बरखेड़ा से लगभग 20 किलोमीटर दूर जंगली क्षेत्र में स्थित ग्राम…
बरेली।आंवला के मझगवां ब्लॉक के ग्राम ढलुआपुर दाखोरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो…
पीलीभीत में पश्चिमी यूपी प्रभारी कुणाल चौधरी ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश पीलीभीत।उत्तर प्रदेश में…
ग्रामीणों की चेतावनी के बावजूद नहीं हुई नदी किनारे पिचिंग टोंटियों में पानी पहुंचने से…
बरेली ।आंवला थाना क्षेत्र में तेज बहाव के बीच नदी पार करने की कोशिश…
बरेली /फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में 10 वर्षीय बच्चे की वसीट नाले में डूबकर मौत…