Advertisement

home

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की शिकायत पर एसपी के आदेश के बाद बरखेड़ा पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर में रचना पत्नी सत्यपाल ने बताया कि उसकी शादी खजुरिया गोटिया निवासी सत्यपाल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 12 लाख रुपये खर्च करने के साथ पांच लाख रुपये नकद, घरेलू सामान और जेवरात दहेज में दिए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से कथित रूप से अतिरिक्त पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी।
विवाहिता का आरोप है कि मांग पूरी न होने पर पति सत्यपाल, सास रामश्री, ससुर कालीचरण, ननद मंजू और चचिया ससुर रमेश ने उसके साथ मारपीट और कथित रूप से मानसिक उत्पीड़न किया। शिकायत में भूखा-प्यासा रखने, धमकी देने और घर से निकालने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं।
रचना के मुताबिक शादी के करीब डेढ़ वर्ष बाद उसके एक पुत्र का जन्म हुआ, लेकिन इसके बाद भी ससुराल पक्ष के व्यवहार में कोई सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा।
मामले में विवाहिता ने पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर बरखेड़ा पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

5 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

6 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

15 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

19 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

19 hours ago

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…

19 hours ago