Advertisement

home

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत का मामला सामने आया है। घटना को लेकर बजरंग दल के प्रखंड सुरक्षा प्रमुख शिवम ठाकुर ने गौशाला के चौकीदार पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गौशाला में आवारा पशुओं के पहुंचने के बाद चारा खाने के दौरान उनके और गौशाला में बंधी गाय के बीच संघर्ष हुआ, जिसके चलते गाय की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पशु चिकित्सा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह सुबह गौशाला पहुंचे और मृत गाय का परीक्षण किया। इसके बाद उनकी देखरेख में गाय का अंतिम संस्कार कराया गया।
पशु चिकित्सा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृत गाय कुछ दिन पहले सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। गाय की उम्र भी काफी अधिक थी और गौशाला में उसका उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि मृत गाय का परीक्षण करने के बाद नियमानुसार अपनी देखरेख में अंतिम संस्कार करा दिया गया।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

5 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

6 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

15 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

18 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

19 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

19 hours ago