Advertisement

home

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने कस्बे में पटाखों के अवैध भंडारण की शिकायतों को लेकर बुधवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की।मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने कस्बे में पटाखों की कई दुकानों और गोदामों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कस्बे की मोहन ट्रेडर्स पर छापेमारी की गई, जहां पटाखों का अवैध रूप से भंडारण पाए जाने पर तत्काल दुकान बंद करा दिया गया।कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में अचानक हुई प्रशासनिक कार्रवाई से कस्बे में पटाखा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया। कस्बे के कई पटाखा दुकानदार अपनी दुकान बन्द कर फरार हो गए।मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने मौके पर पटाखे भंडारण से संबंधित अभिलेखों की जांच की।
उसके बाद एसडीएम ने पटाखे की दुकानों की जांच रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेज दी। निरीक्षण के दौरान फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी प्रवीन कुमार, हल्का लेखपाल आदित्य गंगवार, चौकी इंचार्ज आदेश कुमार मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

5 hours ago

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…

6 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

15 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

18 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

19 hours ago

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…

19 hours ago