मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म, छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस के मुताबिक, 21 जुलाई को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें उसने गांव के ही ब्रजेश पर घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। महिला का आरोप था कि विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। साथ ही किसी को घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की। बुधवार को महिला पुलिस टीम को आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने बताए गए स्थान पर घेराबंदी कर ब्रजेश को गिरफ्तार कर लिया।एसएचओ मीरगंज रवि कुमार सिंह ने बताया कि महिला संबंधी अपराध के मामले में वांछित आरोपी को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कृत्य पर गलती होने की बात कही। हालांकि पुलिस ने मुकदमे में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…
बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…
बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…
बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…