Advertisement

home

मानवाधिकार आयोग का अधिकारी बताकर 1.10 लाख रुपये लेने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

बरेली। खुद को मानवाधिकार आयोग लखनऊ में कार्यरत बताकर मुकदमा निपटाने के नाम पर 1.10 लाख रुपये लेने के आरोपी योगेंद्र कुमार को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर फर्जी समझौता पत्र तैयार कर संबंधित थाने और अधिकारियों को भेजा था।

पुलिस के मुताबिक, मीरगंज थाना क्षेत्र के पैगा नगरी उर्फ नगरिया भगत निवासी योगेंद्र कुमार ने खुद को मानवाधिकार आयोग में वरिष्ठ पद पर कार्यरत बताकर एक मामले को निपटाने के नाम पर रुपये लिए थे। आरोप है कि इसके बाद फर्जी समझौता पत्र तैयार कर स्पीड पोस्ट के माध्यम से संबंधित थाना और अधिकारियों को भेजा गया।

पुलिस ने आरोपी को आठ सितंबर की रात करीब 8:35 बजे बहरोली मार्ग पर गांव के बाहर से गिरफ्तार किया। पूछताछ और विवेचना के आधार पर पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

सोशल मीडिया पर खुद को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बताने का दावा

आरोपी सोशल मीडिया, खासकर फेसबुक पर स्वयं को अटल संकल्प पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बताता है। उसके साथ दो बॉडीगार्ड के दिखाई देने वाली तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। हालांकि, इन बॉडीगार्ड की आधिकारिक नियुक्ति या किसी सरकारी सुरक्षा की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस आरोपी की अन्य गतिविधियों और उसके दावों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मीरगंज और अन्य थानों में पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह, उपनिरीक्षक वैभव गुप्ता, हेड कांस्टेबल उग्रवीर सिंह और कांस्टेबल तरुण कुमार शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में रिमांड के लिए भेजा गया है।

Express views

Recent Posts

14 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ, 21 सितंबर को निकाली जाएगी शोभा यात्रा

बरेली। मीरगंज के मढ़ी सत्याना में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित 14 दिवसीय मेले…

5 hours ago

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म , आरोपी गिरफ्तार

मीरगंज /बरेली। क्षेत्र के एक गांव में महिला के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म,…

14 hours ago

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति समेत पांच पर मुकदमा दर्ज

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खजुरिया गोटिया निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की…

18 hours ago

पटाखों की दुकान में एसडीएम ने मारा छापा। मोहन ट्रेडर्स सील,पटाखा कारोबारियों में  हड़कंप

बरेली ।जानकारी के अनुसार कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में बुधवार को मीरगंज एसडीएम निधि शुक्ला ने…

18 hours ago

रातों-रात ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण का प्रयास, प्रशासन ने बुलडोजर/मजदूरों से पिलर उखाड़ कर किया समतल

बरखेड़ा/पीलीभीत।क्षेत्र के बिक्रमपुर गांव में मंगलवार रात ग्राम समाज की जमीन पर बिना अनुमति के…

19 hours ago

अस्थाई गौशाला में गाय की मौत, बजरंग दल पदाधिकारी ने लापरवाही का लगाया आरोप

बरखेड़ा।  थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जिरौनिया स्थित अस्थाई गौशाला में एक गाय की मौत…

19 hours ago