बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किशोर की गर्दन पर गंभीर चोट आई है और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को दबोच लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय सुरजीत पुत्र दिनेश कुमार गंजरहा मेला देखने के लिए पिपरिया मंडन जा रहा था। अभी वह मेला स्थल से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। बातचीता के दौरान अचानक आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गर्दन पर गंभीर वार लगने से सुरजीत लहूलुहान होकर जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घायल किशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरखेड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।
घटना के संबंध में बरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे फरार हमलावर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल किशोर के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…
बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…
बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…
बरखेड़ा।क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बिना अनुमति अवैध…
बरेली। कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसएसपी बरेली अनुराग आर्य ने…
बरखेड़ा। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे ग्राम पौटा व मजार के बीच…