Advertisement

home

बरखेड़ा: मेला देखने जा रहे 17 वर्षीय किशोर पर चाकू से जानलेवा हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

​बरखेड़ा । क्षेत्र में मेला देखने जा रहे एक किशोर पर रास्ते में पुरानी या आपसी रंजिश के चलते दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में किशोर की गर्दन पर गंभीर चोट आई है और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक हमलावर को दबोच लिया है, जबकि दूसरे की तलाश की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा क्षेत्र का रहने वाला 17 वर्षीय सुरजीत पुत्र दिनेश कुमार गंजरहा मेला देखने के लिए पिपरिया मंडन जा रहा था। अभी वह मेला स्थल से कुछ दूरी पर ही पहुंचा था कि रास्ते में दो युवकों ने उसे रोक लिया। बातचीता के दौरान अचानक आरोपियों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। गर्दन पर गंभीर वार लगने से सुरजीत लहूलुहान होकर जमीन पर अचेत होकर गिर पड़ा।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने बिना देर किए मौके पर पहुंचकर घायल किशोर को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बरखेड़ा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है।

घटना के संबंध में बरखेड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरे फरार हमलावर की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। घायल किशोर के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

Express views

Recent Posts

पुलिस और भैंस चोर बदमाशो में मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार

  एक के पैर में लगी गोली सीएचसी मीरगंज में भर्ती फील्ड यूनिट टीम मौके…

3 hours ago

नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ…

3 hours ago

धूमधाम से मनाई गई भगवान श्रीकृष्ण की छठी, उमड़े श्रद्धालु

​बरखेड़ा। स्थानीय श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भगवान…

15 hours ago

मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में नकब लगाकर हजारों की चोरी

बरखेड़ा । बीती गुरुवार शुक्रवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा कस्बे से करीब 1 किलोमीटर दूर…

16 hours ago

पंचायत सहायक इको गार्डन लखनऊ के लिए रवाना, आंवला स्टेशन पर हुआ जोरदार प्रदर्शन

बरेली। जनपद के रामनगर ब्लॉक क्षेत्र के पंचायत सहायकों का एक बड़ा जत्था अपनी मांगों…

1 day ago

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 52 किलो डोडा बरामद, पंजाब के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

होंडा सिटी कार से हो रही थी नशीले पदार्थों की तस्करी, एनडीपीएस एक्ट के तहत…

1 day ago