Advertisement

home

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 52 किलो डोडा बरामद, पंजाब के दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार।

  • होंडा सिटी कार से हो रही थी नशीले पदार्थों की तस्करी, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज।

बरेली।थाना भोजीपुरा पुलिस टीम ने हाईवे पर घेराबंदी कर एक होंडा सिटी कार से 52 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा बरामद करते हुए पंजाब के दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए डोडा की बाजार में बड़ी कीमत आंकी जा रही है।

गश्त के दौरान हाईवे पर बिछाया गया जाल।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,भोजीपुरा पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग में जुटी हुई थी। इसी दौरान दीदारपट्टी यात्री शेड के पास खड़ी एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार (DL7CF 9865) को संदिग्ध पाकर रोका गया। तलाशी लेने पर कार के अंदर से 52 किलो 400 ग्राम अवैध डोडा, दो मोबाइल फोन, एटीएम व आधार कार्ड तथा 10,070 रुपये नकद बरामद हुए।

सोनू नाम के शख्स से खरीदा था डोडा

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों की पहचान मंगतदीन निवासी गोविंदनगर, पटियाला और परमजीत सिंह उर्फ चरनजीत सिंह निवासी ग्राम बिलावरपुर, पटियाला के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने यह डोडा स्थानीय स्तर पर सोनू नामक व्यक्ति से खरीदा था और वे इसे पंजाब ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

आरोपियों पर पंजाब में भी दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे

पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़े गए दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। आरोपी परमजीत सिंह के खिलाफ पंजाब के विभिन्न थानों में एनडीपीएस और प्रिजन एक्ट के तहत 7 से अधिक मामले दर्ज हैं, जबकि मंगतदीन का भी पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

विधिक कार्रवाई के बाद भेजा जेल
थाना भोजीपुरा में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, पुलिस टीम में उप-निरीक्षक विनय बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी सुमित शर्मा, मो. इदरीश, आरक्षी नवीन, नितिन कुमार और एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा की सराहनीय भूमिका रही। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

9 hours ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

10 hours ago

पीलीभीत जाने की बात कहकर घर से निकला अधेड़ लापता, दो दिन से नहीं मिला सुराग

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम पौटा कलां निवासी करीब 48 वर्षीय गुड्डू बीते गुरुवार सुबह पीलीभीत…

19 hours ago

टोल प्लाजा के बूम बैरियर से टकराई बाइक, हादसे में व्यक्ति गंभीर घायल

बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर ग्राम परसिया के पास स्थित टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह करीब…

23 hours ago

 श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला: वृंदावन के कलाकारों ने किया कालिया मर्दन का सजीव मंचन, गूंजे भगवान के जयकारे

बरखेड़ा:कस्बा बरखेड़ा में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के तीसरे दिन  रात्रि में रंगमंच पर वृंदावन से…

23 hours ago

बरखेड़ा में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया…

23 hours ago