Advertisement

home

नदी में दिखा विशाल मगरमच्छ, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बरेली। थाना मीरगंज क्षेत्र के ग्राम सिधौली में शुक्रवार सुबह नदी में एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। नदी के पानी में मगरमच्छ को तैरते देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने पुल के ऊपर से मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद गांव में मगरमच्छ को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मगरमच्छ काफी बड़ा है और पिछले कई दिनों से नदी में दिखाई दे रहा है। शुक्रवार सुबह भी वह नदी के पानी में तैरता नजर आया। मगरमच्छ को देखते ही ग्रामीणों ने नदी के पास जाने से परहेज किया और पुल के ऊपर से उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में ग्रामीण मगरमच्छ के काफी बड़ा होने की बात कहते हुए नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि नदी किनारे अक्सर लोग अपने पशुओं को पानी पिलाने और अन्य कामों के लिए लेकर पहुंचते हैं। इसके अलावा बच्चे भी नदी के आसपास खेलते रहते हैं। ऐसे में नदी में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों को बच्चों और पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। उनका कहना है कि यदि मगरमच्छ को जल्द नहीं पकड़ा गया तो किसी दिन अप्रिय घटना हो सकती है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर टीम भेजने की मांग की है। उनका कहना है कि मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर किसी उपयुक्त स्थान पर छोड़ा जाए, ताकि ग्रामीणों और उनके पशुओं पर खतरा न रहे। अब देखना है कि वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कितनी जल्दी सक्रिय होता है और नदी में मौजूद मगरमच्छ को पकड़ने के लिए क्या कदम उठाता है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: चीनी मिल के पीछे गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने…

17 hours ago

14 सितंबर को निकलेगी विशाल श्री गणेश चौथ शोभायात्रा

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री…

17 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना व लखपति दीदियों से राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में 36 सखियों ने लिया हिस्सा

बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति…

17 hours ago

HRP कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान

बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य…

17 hours ago

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को 'सैटरडे एक्टिविटीज' के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और…

17 hours ago

जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा गोकश शरीफ गिरफ्तार

पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से…

18 hours ago