रामपुर। थाना शहजादनगर क्षेत्र में झुनैया पुल के ऊपर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बरेली पुलिस लाइन के वज्र वाहन चालक कांस्टेबल अशोक कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में महिला कांस्टेबल आरती भी घायल हुई हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल रामपुर में जारी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बरेली पुलिस लाइन का वज्र वाहन संख्या UP32FG5891 नेशनल हाईवे से गुजर रहा था। इसी दौरान झुनैया पुल के ऊपर वाहन हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद दोनों पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर ले जाया गया।
इलाज के दौरान कांस्टेबल चालक अशोक कुमार ने दम तोड़ दिया। 42 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र स्वर्गीय जयपाल सिंह, ग्राम मुशायना, जिला बुलंदशहर के निवासी थे और बरेली पुलिस की परिवहन शाखा में तैनात थे।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। ड्यूटी के दौरान साथी पुलिसकर्मी की असमय मौत से विभाग और परिवार में गहरा दुख है। घायल महिला कांस्टेबल आरती का उपचार जारी है।
बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने…
बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री…
बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति…
बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य…
पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को 'सैटरडे एक्टिविटीज' के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और…
पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से…