Advertisement

home

बिजली विभाग की लापरवाही के चलते झूलते तारों से गन्ने के खेत में लगी आग,कई बीघा फसल जलकर राख,बिजली विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

बरेली। जनपद के थाना मीरगंज क्षेत्र के गांव कुतकपुर गांव में खेत के ऊपर से गुजर रहे बिजली के झूलते तारों की चिंगारी से गन्ने के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब चार से पांच बीघा गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग की घटना से किसानों में विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार विधवा नन्नी देवी के खेत में गन्ने की फसल खड़ी थी। अचानक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।जिससे महिला को काफी आर्थिक नुकसान हो गया।

जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी का आरोप है कि खेत के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन जमीन से महज चार फीट की ऊंचाई पर रह गई थी। इसी वजह से तारों से निकली चिंगारी से गन्ने में आग लगी और पूरी फसल बर्बाद हो गई।उनका आरोप है कि बिजली के तारों को ऊंचा कराने के लिए बिजलीघर और संबंधित अधिकारियों से पीड़ित महिला ने कई बार मौखिक शिकायत की गई। इसके अलावा लिखित प्रार्थना पत्र भी दिए गए, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। आरोप है कि लाइन ऊंची करने के लिए पैसों की मांग की गई और किसानों की शिकायतों को नजरअंदाज कर दिया गया।

पीड़िता ने बताया कि अभी न तो कोल्हू चल रहे हैं और न ही चीनी मील शुरू हुई हैं। ऐसे में जली हुई गन्ने की फसल को बेचने और खपाने की समस्या भी खड़ी हो गई है। किसानों ने नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने और बिजली लाइन को तत्काल ऊंचा कराने की मांग की है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा: चीनी मिल के पीछे गांव में मगरमच्छ मिलने से मचा हड़कंप

बरखेड़ा। बजाज चीनी मिल के पीछे स्थित बहादुरपुर हुक्मी गांव में बीती रात मगरमच्छ पहुंचने…

2 hours ago

14 सितंबर को निकलेगी विशाल श्री गणेश चौथ शोभायात्रा

बरखेड़ा।कस्बा बरखेड़ा में श्री गणेश चौथ के अवसर पर सोमवार, 14 सितंबर को विशाल श्री…

2 hours ago

प्रधानमंत्री आवास योजना व लखपति दीदियों से राष्ट्रव्यापी संवाद कार्यक्रम में 36 सखियों ने लिया हिस्सा

बरखेड़ा।ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभार्थियों, लखपति…

2 hours ago

HRP कॉलेज में कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान

बरखेड़ा। हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेशित छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य…

2 hours ago

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश,प्राथमिक विद्यालय में प्रतियोगिताओं का आयोजन, मेधावी बच्चे हुए पुरस्कृत

पीलीभीत। प्राथमिक विद्यालय टाह पौटा में शनिवार को 'सैटरडे एक्टिविटीज' के अंतर्गत विभिन्न रचनात्मक और…

2 hours ago

जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहा गोकश शरीफ गिरफ्तार

पीलीभीत:गोकशी के मामले में वांछित और पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर लंबे समय से…

4 hours ago