बरेली। जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहगुल नदी पुल पर शनिवार को पहुँचे मोबाइक सबार युवक ने बाइक छोड़ उफ़नाती बहगुल नदी में चलाँग लगा दी घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई।वहगुल नदी में छलांग लगाने की सूचना पर प्रभारी निरिक्षक राजकुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे जहाँ घटना की पड़ताल करते हुए व्यक्ति की तलाश प्रारम्भ कराई।
पुलिस अनुसार नदी में छलांग लगाने वाले अधेड़ व्यक्ति की पहँचान पुल पर मौजूद खड़ी मोबाइक के अनुसार राजेश पुत्र राम औतार पंडित(करीब 57 वर्ष),निवासी हतसा थाना खुदागंज जनपद शाहजहांपुर के रूप में होना बताया जा रहा है।घटना स्थल से पुलिस ने मोटरसाइकिल संख्या UP25DP9031 हीरो डीलक्स बरामद की है।
गोताखोरों ने नदी में प्रारम्भ की तलाश*शनिवार को नदी में छलांग लगाने के बाद अधेड़ का कोई सुराग नहीं लग सका है।पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों द्वारा नदी में तलाश कराई जा रही है जहाँ नदी में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण तलाश में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ नदी किनारे एकत्रित हो गई। वहीं राजेश द्वारा नदी में छलांग लगाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा डूबने बाले अधेड़ के परिजनों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
बरेली। 13 सितंबर।सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जाट रेजिमेंट…
बरेली । कान्हा उपवन गौशाला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सेवा अभियान…
पीलीभीत। रविवार को उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब बिलगवा रेलवे क्रॉसिंग…
जयपुर के साहित्यकार हरिशंकर शर्मा सम्मानित बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हिन्दी दिवस…
बिलसंडा/पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अधीक्षक के विशेष…
यूपी-उत्तराखंड से बाइकें चुराकर फर्जी नंबर प्लेट के सहारे बेचने का करते थे धंधा। पीलीभीत।…