बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में हिन्दी दिवस पर हिंदी निबंध प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम रविवार को बड़े बाग रामलीला ग्राउंड के सामने द्वारिका पुरम कालोनी में हुआ। प्रतियोगिता का प्रारंभ अरुणा सिन्हा की सरस्वती वंदना से हुआ। हिंदी गीत मधु वर्मा,इन्द्र देव त्रिवेदी और मुकेश सक्सेना ने किया।हिंदी निबन्ध प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिसमें मीरा मोहन को प्रथम,विनीता मेहरोत्रा और अरुणा सिन्हा ने द्वितीय स्थान प्राप्त करके बाज़ी मारी। वहीं अखिलेश गुप्ता और अखिलेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जयपुर के जाने-माने वरिष्ठ साहित्यकार हरिशंकर शर्मा को उनके द्वारा लिखित 45 हिंदी की पुस्तकों के लिये हिंदी का अति विशिष्ट सम्मान दिया गया।
उनकी हिंदी की पुस्तक शेष डायरी का भी अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।जिनको निबंध प्रतियोगिता में विशेष पुरस्कार मिले जिनमें प्रकाश चंद्र सक्सेना,शोभा सक्सेना,कल्पना सक्सेना, मधु वर्मा,सुषमा रस्तोगी,शकुन सक्सेना,डॉ.अनिला रंजन और सुधीर मोहन रहे। सभी को सम्मान स्वरूप हार, शाल, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र कार्यक्रम के अध्यक्ष नवगीतकार रमेश गौतम,विशिष्ट अतिथि डा. विनोद पागरानी,क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा और मुकेश सक्सेना ने प्रदान किया। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। विशेष तौर से कार्यक्रम में साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा,निर्भय सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना,गंगा राम पाल, सुनील शर्मा, अनिल सक्सेना,अनिल गुप्ता,मंजू गुप्ता,डा. अतुल वर्मा,डॉ.असित रंजन,आर.एन. मेहरोत्रा आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
बरेली। 13 सितंबर।सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जाट रेजिमेंट…
बरेली । कान्हा उपवन गौशाला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सेवा अभियान…
पीलीभीत। रविवार को उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब बिलगवा रेलवे क्रॉसिंग…
बरेली। जनपद में थाना फतेहगंजपूर्वी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहगुल नदी पुल पर…
बिलसंडा/पीलीभीत। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अधीक्षक के विशेष…
यूपी-उत्तराखंड से बाइकें चुराकर फर्जी नंबर प्लेट के सहारे बेचने का करते थे धंधा। पीलीभीत।…