पूरनपुर/पीलीभीत।जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पूरनपुर पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को अवैध हथियारों के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी पहले से ही कई संगीन मामलों में नामजद है और पुलिस के रडार पर था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस टीम गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जब उसकी घेराबंदी कर तलाशी ली गई, तो उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और 315 बोर का ही एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान अंश सिंह पुत्र दिनेश सिंह, निवासी ग्राम पिपरिया दुलई, थाना पूरनपुर, जनपद पीलीभीत) के रूप में बताई है।
गिरफ्तार किया गया आरोपी अंश सिंह शातिर किस्म का अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि इसके खिलाफ थाना पूरनपुर में पहले से ही पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
अवैध हथियार की बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी अंश सिंह को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
इस शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थाना पूरनपुर के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उप-निरीक्षक वरुण राणा, कांस्टेबल आशीष मिश्रा और कांस्टेबल गौरव कुमार की अहम भूमिका रही।
बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…
बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए…
बरेली। 13 सितंबर।सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जाट रेजिमेंट…
बरेली । कान्हा उपवन गौशाला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सेवा अभियान…
पीलीभीत। रविवार को उस वक्त पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, जब बिलगवा रेलवे क्रॉसिंग…