Advertisement

home

पुलिस ने की मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बाइकें सीज, 12 के कटे चालान

पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए फर्राटा भरने वाले चालकों पर पीलीभीत यातायात पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के सख्त निर्देशों के बाद जिले भर में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के तहत 4 बुलेट मोटरसाइकिलों को सीधे सीज कर दिया गया है, जबकि 12 वाहनों का चालान काटा गया है।

सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और ध्वनि प्रदूषण पर लगाम लगाने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी (यातायात) के पर्यवेक्षण में 12 और 13 सितंबर को यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रभारी यातायात और यातायात पुलिस की टीम ने जिले के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सघन चेकिंग की। इस दौरान पुलिस के निशाने पर मुख्य रूप से वे बुलेट सवार रहे, जिन्होंने अपनी बाइक में कंपनी के निर्धारित साइलेंसर हटाकर तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगा रखे थे।

मॉडिफाइड साइलेंसर के प्रयोग से न केवल भारी ध्वनि प्रदूषण होता है, बल्कि इससे अचानक निकलने वाली तेज आवाज  से सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों, राहगीरों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी असुविधा होती है। कई बार अचानक हुई इस तेज आवाज से घबराकर लोग हादसों का शिकार भी हो जाते हैं।

पुलिस महकमे ने बुलेट और अन्य दोपहिया वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए साफ कर दिया है कि नियमों की अनदेखी कर सड़कों पर शोर मचाने वाले वाहनों के खिलाफ नरमी नहीं बरती जाएगी। मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ यातायात पुलिस का यह धरपकड़ अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Express views

Recent Posts

करवा चौथ पर्व की खुशियां मातम में बदलीं

​ बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…

13 hours ago

सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल

  बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से…

13 hours ago

गन्ना भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर भाकियू का प्रदर्शन 

बरखेड़ा।गन्ना किसानों के बकाया भुगतान समेत क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर शुक्रवार को भारतीय…

14 hours ago

करवाचौथ की रात एक  साथ फरार हुईं जेठानी-देवरानी, घर से नकदी और जेवर भी ले उड़ीं

​बरखेड़ा। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।…

14 hours ago

धर्म परिवर्तन के दबाव और धमकी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

पीलीभीत। थाना कोतवाली पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने और धमकी देने के मामले में वांछित…

15 hours ago

1 नवंबर को कांग्रेस की दिल्ली महारैली पीलीभीत में कांग्रेस पर्यवेक्षक ने लगाया वोट काटने का आरोप

पीलीभीत। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के पर्यवेक्षक तरुण त्यागी ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर…

15 hours ago