Advertisement

home

फर्जी आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया पर भ्रामक विज्ञापन और फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों को शुगर की दवा बेचने के नाम पर ठगी कर रहे थे। पुलिस ने मौके से 14 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप, 75 फर्जी दवाइयों के पैकेट, फर्जी बिल और वेबसाइट का डेटा बरामद किया है।
एसएसपी और एसपी सिटी के निर्देशन में थाना बारादरी पुलिस ने यादगार रेस्टोरेंट के पास मोहल्ला सैलानी स्थित एक मकान पर छापा मारा। यहां बिना वैध लाइसेंस के कथित कॉल सेंटर संचालित कर ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए Diabo Diabetic Powder और Brahm Sugar Care नाम से आयुर्वेदिक दवाएं बेची जा रही थीं। पुलिस ने साजिद मलिक, इस्लाम और मोहम्मद जफर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो आरोपी रऊफ और रिजवान फरार हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर तीन दिन में शुगर 100 फीसदी ठीक होने जैसे फर्जी विज्ञापन चलाए जाते थे। Shopify पर बनाई गई वेबसाइट के माध्यम से ऑर्डर लेकर कैश ऑन डिलीवरी से दवाइयां भेजी जाती थीं और ग्राहकों का भरोसा जीतने के लिए फर्जी बिल भी साथ भेजे जाते थे।
बारादरी पुलिस ने मामले में विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट की धारा 66डी में मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Express views

Recent Posts

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

5 hours ago

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…

5 hours ago

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…

5 hours ago

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…

7 hours ago

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, कटी ट्राली, सिलेंडर व गैस कटर बरामद

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…

9 hours ago

पुलिस ने की मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बाइकें सीज, 12 के कटे चालान

पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए…

9 hours ago