Advertisement

home

ट्रैक्टर-ट्राली चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार, कटी ट्राली, सिलेंडर व गैस कटर बरामद

बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी किया गया सोनालिका ट्रैक्टर, कटी हुई ट्राली का सामान चार पहिये, धुरा, रिम आदि, व एलपीजी सिलेंडर,ऑक्सीजन सिलेंडर और गैस कटर के पाइप बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, धौरा टांडा निवासी पीड़ित मोहम्मद जाहिद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 10 सितंबर की रात उन्होंने अपना सोनालिका ट्रैक्टर-ट्राली धौरा टांडा मार्ग स्थित मुखिया धर्म कांटे के समीप खड़ा किया था। अगली सुबह जब वे मौके पर पहुंचे, तो वाहन गायब था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर भोजीपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई।

थाना प्रभारी व उप-निरीक्षक पवन कुमार, उप-निरीक्षक विनय बहादुर सिंह व एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा की टीम क्षेत्र में गश्त और संदिग्धों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने नैनीताल हाईवे स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास बंद पड़े ईंट भट्ठे की घेराबंदी की। वहां से पुलिस ने तीन आरोपियों मोहम्मद जुनैद निवासी मिटी डांडी, बहेड़ी, बरेली, फईम और सैफ उर्फ दिलशाद निवासीगण सिरौली किच्छा, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इनका एक अन्य साथी सलमान निवासी किच्छा, उत्तराखंड मौका पाकर फरार होने में कामयाब रहा, जिसकी तलाश जारी है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 10 सितंबर की रात धौरा टांडा से ट्रैक्टर-ट्राली चोरी की थी। वे चोरी की ट्राली को गैस कटर से काटकर छोटे-छोटे टुकड़ों में कबाड़ के भाव बेचने की फिराक में थे। वे ट्राली को काट ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्तों में से मोहम्मद जुनैद एक शातिर अपराधी है, जिस पर देवरनिया, अमरिया और जहानाबाद थानों में चोरी व आर्म्स एक्ट के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी फईम पर भी मुरादाबाद जिले में आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Express views

Recent Posts

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

5 hours ago

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…

5 hours ago

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…

5 hours ago

देवहा नदी में डूबने से कक्षा आठ के छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…

7 hours ago

फर्जी आयुर्वेदिक दवा बेचने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…

9 hours ago

पुलिस ने की मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 4 बाइकें सीज, 12 के कटे चालान

पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए…

9 hours ago