बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले का सोमवार को कंस वध लीला और रोमांचक कुश्ती दंगल के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी पहुंचे।दंगल में दूर-दराज से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। मुख्य आकर्षण 1500 रुपये की इनामी कुश्ती रही, जिसमें आगरा के दीपक पहलवान और बदायूं के सत्यवीर पहलवान आमने-सामने रहे। कड़े मुकाबले में सत्यवीर पहलवान ने शानदार दांव-पेच लगाते हुए जीत दर्ज की।मुकाबले के बाद मेला अध्यक्ष अवनीश गंगवार ने विजेता सत्यवीर पहलवान को 1500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में विजयी रहे अन्य सात पहलवानों को भी मेला कमेटी की ओर से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।मेले के सफल आयोजन में रमेश सोनकर, चेतराम मौर्य, भोले प्रजापति, नन्हे प्रजापति, राजेश कश्यप और अनिल गोस्वामी सहित ग्रामीणों एवं गणमान्य लोगों का सहयोग रहा। आयोजन के दौरान पूरे गांव में धार्मिक उत्साह और मेले की रौनक बनी रही।
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…
बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…
बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…
बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए…