बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में 24वीं विशाल गणेश शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर भगवान गणेश के जयकारे लगाए।कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर एक बजे श्री ठाकुरद्वारा मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना एवं पूजन के साथ हुई। पंडित मुकेश मिश्रा उर्फ गुड्डू ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। इसके बाद रात आठ बजे मंदिर से शोभायात्रा रवाना हुई, जो ब्लॉक तिराहा, नवाबगंज तिराहा, दौलतपुर मार्ग, बाजार रोड और पुरानी बाजार से होते हुए पुनः श्री ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।शोभायात्रा के दौरान कस्बे में भक्तिमय माहौल बना रहा। जगह-जगह महिलाओं और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश की प्रतिमा का स्वागत किया। डीजे पर बज रही धार्मिक धुनों पर युवा झूमते नजर आए और पूरे मार्ग पर “गणपति बप्पा मोरया” के जयकारे गूंजते रहे।शोभायात्रा को सफल बनाने में युवा जागृति परिषद के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस दौरान डॉ. सौरभ शर्मा, सचिन मिश्रा, शिवम सक्सेना, श्याम सिंह, सतीश शर्मा, दर्पण सक्सेना, सौरभ बाजपेई, आकाश बाजपेई, हरीश गंगवार, ऋषभ शर्मा सहित कमेटी के सदस्य और बड़ी संख्या में कस्बावासी मौजूद रहे।
बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…
बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…
बरखेड़ा।थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पुरैना में सोमवार को देवहा नदी में डूबने से 14…
बरेली। बारादरी पुलिस ने फर्जी आयुर्वेदिक दवाएं बेचने वाले एक कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते…
बरेली।भोजीपुरा थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय…
पीलीभीत। शहर की सड़कों पर बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए…