Advertisement

home

दवा लेने गई 19 वर्षीय युवती लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप

बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय  युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।युवती के पिता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर गांव परेवा अनूप निवासी गौरव  पर उनकी बेटी को बहलाफुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप लगाया है पुलिस को दी तहरीर के अनुसार युवती के पिता 13 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे।वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली।परिजनों ने बताया कि वह पीलीभीत जिला अस्पताल दवा लेने गई है। करीब एक बजे पिता ने फोन किया तो युवती ने कुछ देर बाद घर आने की बात कही। बाद में फोन किया गया तो
मोबाइल स्विच ऑफ मिला इसी दौरान पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गौरव बताते हुए कहा कि युवती उसके कब्जे में है और वह उसे बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया है। तहरीर में युवती की जान को खतरा बताया हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही शुरू कर दी हैं।

Express views

Recent Posts

युवक ने लगाई फांसी, मेले गए थे भाई और ड्यूटी पर थे होमगार्ड पिता, मौत से पसरा मातम

बरखेड़ा/पीलीभीत।बरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम भोपतपुर में मंगलवार शाम एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां…

6 hours ago

ई-रिक्शा चोरी की मामले में एक अभियुक्त व एक बाल अपचारी ई-रिक्शा सहित गिरफ्तार

​पूरनपुर (पीलीभीत)।पीलीभीत पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के क्रम में चलाए जा रहे अभियान के तहत…

7 hours ago

छीनेती के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों के पास से छीने हुए कुंडल बाइक और तमंचा बरामद

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बारादरी थाना क्षेत्र में मंदिर जा रही महिला…

17 hours ago

धूमधाम से निकली विशाल गणेश शोभायात्रा, गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर युवा जागृति परिषद के तत्वावधान में कस्बे में…

1 day ago

धूमधाम से संपन्न हुआ तीन दिवसीय जन्माष्टमी मेला

  बरखेड़ा।क्षेत्र के गांव ज्योरहा कल्यानपुर में आयोजित तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं मेले…

1 day ago

गोंडा के बर्तन कारोबारी हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, भीम आर्मी ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

बीसलपुर। पीलीभीत की भीम आर्मी भारत एकता मिशन की ओर से सोमवार को बीसलपुर में…

1 day ago