बरखेड़ा। क्षेत्र के एक गांव से 19 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है।युवती के पिता ने बरखेड़ा थाने में तहरीर देकर गांव परेवा अनूप निवासी गौरव पर उनकी बेटी को बहलाफुसलाकर दिल्ली ले जाने का आरोप लगाया है पुलिस को दी तहरीर के अनुसार युवती के पिता 13 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गए थे।वापस लौटने पर बेटी घर पर नहीं मिली।परिजनों ने बताया कि वह पीलीभीत जिला अस्पताल दवा लेने गई है। करीब एक बजे पिता ने फोन किया तो युवती ने कुछ देर बाद घर आने की बात कही। बाद में फोन किया गया तो
मोबाइल स्विच ऑफ मिला इसी दौरान पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को गौरव बताते हुए कहा कि युवती उसके कब्जे में है और वह उसे बहला फुसलाकर दिल्ली ले गया है। तहरीर में युवती की जान को खतरा बताया हैं। तहरीर के आधार पर आरोपी गौरव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्यबाही शुरू कर दी हैं।
बरखेड़ा। पीलीभीत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बरखेड़ा में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल…
बरखेड़ा।स्थानीय पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन दिन के भीतर बड़ी…
बरेली। भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे युवक से तमंचे…
अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील Mohit kumar@express views पीलीभीत। जिले में 12 नवंबर…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव पुरनापुर में करवा चौथ के पावन पर्व की खुशियां…
बरखेड़ा। थाना क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल से…